{"_id":"682e21f7ac49a86fa106dbf7","slug":"one-thousand-consumers-had-no-electricity-for-more-than-eight-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136337-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एक हजार उपभोक्ताओं की आठ घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एक हजार उपभोक्ताओं की आठ घंटे से ज्यादा गुल रही बिजली
Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 22 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बुधवार को 11 केवीए के टाउन नंबर एक व दो पर बंच केबल डाले जाने के चलते एक हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आठ घंटे गुल रही। साथ ही अन्य इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान होते रहे।
शहर के टाउन नंबर एक व दो पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे से बंच केबल डाले जाने का काम शुरू हुआ। इससे लाल मार्ग, स्टेशन मार्ग, मुख्य बाजार, खुशीमल, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, ठेका चौकी, वशीर खां, देशनगर, शरीफ खां चौराहा, मीना बाजार, आसफजान, साहूकारा, नई बस्ती, तुलाराम, चावला चौराहा, इनायतगंज, सुनगढ़ी थाना, तारा टावर से जुड़े करीब एक हजार उपभोक्ताओं को आठ घंटे बिजली नहीं मिल सकी।
आपूर्ति शुरू होने के बाद भी उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्या ने परेशान किया।
वहीं शहर के कई इलाकों में फेस व अन्य छिटपुट समस्याओं से उपभोक्ताओं को दिक्कत होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बंच केबल डाले जाने से यहां की सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा कहीं कोई बड़ी दिक्कत नहीं रही। संवाद