{"_id":"6adba9b607ab1d19e0043319","slug":"the-animosity-stemmed-from-a-beating-that-took-place-on-eid-and-repeated-threats-the-murder-was-committed-over-a-dispute-regarding-the-handling-loadingunloading-of-paddy-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-171794-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईद पर हुई पिटाई और बार-बार मिल रही धमकी से पनपी थी रंजिश, धान की पल्लेदारी के विवाद में कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईद पर हुई पिटाई और बार-बार मिल रही धमकी से पनपी थी रंजिश, धान की पल्लेदारी के विवाद में कर दी हत्या
Sat, 24 Oct 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी शहबाज- पुलिस
पूरनपुर। ईद पर हुई मारपीट और आए दिन पिटाई की धमकी से पनपी रंजिश में शाहबाज ने अरबाज की हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को राइस मिल में धान बोरों में भरने से इन्कार करने पर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ था। साथियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन रंजिश और ताजा विवाद से नाराज शाहबाज ने अरबाज को सबक सिखाने की ठान ली। खाना खाने के बाद अरबाज जैसे ही घर से बाहर निकला, शाहबाज ने उसे घेर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका हत्या करने का इरादा नहीं था, लेकिन बांका से गर्दन पर वार लगने से अरबाज की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी शाहबाज और अरबाज राइस मिल में पल्लेदारी करते थे। अरबाज अपने सगे और चचेरे भाई के साथ काम करता था, जबकि शाहबाज के साथ उसका भाई रियाज पल्लेदारी करता था। शाहबाज ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से अरबाज और उसके भाई बात-बात पर दबंगई दिखाते थे और उनके कहे अनुसार काम न करने पर पिटाई की धमकी देते थे। शाहबाज के मुताबिक, ईद पर वह अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने जा रहा था। इसी दौरान अरबाज भी दोस्त की बाइक पर बैठने लगा। दोस्त ने उसे बाइक पर बैठाने से इन्कार कर दिया। इस पर अरबाज ने शाहबाज को जिम्मेदार ठहराते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में शाहबाज ने अरबाज की पिटाई कर दी थी। इसके करीब डेढ़ महीने बाद अरबाज ने अपने सगे और चचेरे भाई के साथ मिलकर शाहबाज को पीटा था। इसके बाद से राइस मिल में काम के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
0000
धान भरने से इन्कार पर फिर हुआ विवाद
बृहस्पतिवार को राइस मिल में धान बोरों में भरने से मना करने पर अरबाज ने शाहबाज को पिटाई की धमकी दी। इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद साथियों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। हालांकि, शाहबाज इस विवाद से नाराज था। वह खाना खाने के लिए साथियों के साथ घर भी नहीं गया। पुलिस के अनुसार, खाना खाने के बाद अरबाज घर से बाहर निकला तो शाहबाज ने उसे घेर लिया। इसी दौरान बांका से गर्दन पर वार लगने से अरबाज की मौत हो गई।
विज्ञापन
0000
गांव में दूसरे दिन भी तैनात रही पुलिस
अरबाज की हत्या के बाद शुक्रवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर विरोध की आशंका के चलते पुलिस सतर्क रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार का एक ही वार गर्दन पर लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
000
वर्जन
राइस मिल में धान बोरों में भरने को लेकर शाहबाज और अरबाज के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में शाहबाज ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी कोर्ट को पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। - विधि भूषण मौर्य, सीओ, पूरनपुर