फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One hour long uproar over permission for Ganesh Chaturthi procession

Pilibhit News: गणेश चतुर्थी शोभायात्रा की अनुमति को लेकर एक घंटे तक हंगामा

Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
One hour long uproar over permission for Ganesh Chaturthi procession
हंगामे के बाद आयोजक से बातचीत करते सीओ सिटी व इंस्पेक्टर। संवाद
पीलीभीत। गणेश चतुर्थी पर युवा जागृति परिषद की ओर से प्रस्तावित शोभायात्रा की अनुमति को लेकर सोमवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। अनुमति मांगने पहुंचे सुनगढ़ी थाने के कस्बा इंचार्ज शुभम भारती और परिषद अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक चले विवाद के दौरान आयोजकों ने शोभायात्रा नहीं निकालने का एलान कर दिया। पुलिस-प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। सूचना पर सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने आयोजकों को समझाकर शांत कराया। बाद में शोभायात्रा निकालने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब एक बजे युवा जागृति परिषद की ओर से डिग्री कॉलेज चौराहे से गणेश चतुर्थी शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान सुनगढ़ी थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज शुभम भारती वहां पहुंचे। परिषद अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के मुताबिक, उन्होंने शोभायात्रा की अनुमति के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उन्हें बताया गया कि 25 अगस्त को सिटी मजिस्ट्रेट को अनुमति के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने शोभायात्रा को परंपरागत बताते हुए आयोजन की बात कही।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और डिग्री कॉलेज चौराहे पर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोप है कि कस्बा इंचार्ज के व्यवहार को लेकर आयोजक नाराज हो गए। मामला बढ़ने पर परिषद अध्यक्ष प्रदीप तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और शोभायात्रा नहीं निकालने का एलान कर दिया। मौके पर मौजूद प्रदीप तिवारी की पत्नी ने भी पुलिस-प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने खुद के भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी होने का हवाला देते हुए कहा कि इसके बावजूद शोभायात्रा के आयोजन में सहयोग नहीं किया जा रहा है। उनका कहना था कि यह शोभायात्रा पिछले कई वर्षों से लगातार निकलती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास
विवाद के दौरान प्रदीप तिवारी और उनके समर्थकों ने कुछ देर के लिए डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। पुलिस ने समझाकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। हंगामे के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराना पड़ा। प्रदीप तिवारी ने मोबाइल फोन से मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को भी दी। इसके बाद सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा और प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति संभाली। समझाने के बाद आयोजकों ने सहमति जताई और शोभायात्रा निकालने को लेकर मामला शांत हो गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आयोजकों से बातचीत कर मामला शांत करा दिया गया। आरोपों की जांच कराई जा रही है।

-----
तीन शोभायात्राओं को लेकर भी जताई आपत्ति
शहर से एक साथ तीन गणेश चतुर्थी शोभायात्राएं निकाले जाने को लेकर भी युवा जागृति परिषद ने आपत्ति जताई। आयोजकों का कहना था कि जब किसी शोभायात्रा को अनुमति नहीं मिली है तो सभी शोभायात्राएं एक साथ निकाली जानी चाहिए। इस मुद्दे पर भी कुछ देर तक कहासुनी हुई, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed