फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One dead in accident Two critically injured

हादसों में एक मरा दो गंभीर घायल

Mon, 23 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 23 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर तेज रफ्तार हादसों का सबब बनीं, जिसमें उत्तराखंड से आए एक युवक को जान गंवानी पड़ी, तो वहीं दो अन्य वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों को लेकर टनकपुर और सितारगंज हाइवे पर भीड़ लगी रही, जिससे करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा। 
विज्ञापन


कार से कुचलकर युवक की मौत 
अमरिया। बस का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के जसपुर के रहने वाले महेश चंद्र का 24 वर्षीय पुत्र तेज प्रकाश रविवार को अमरिया आया था। यहां काम निपटाकर वापस घर जाने के लिए निकला। सितारगंज हाइवे पर लाहौरगंज के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने उसको कुचल दिया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी की गई। इस दौरान एक युवक ने कार का नंबर पुलिस को दिया, जिसकी चेकिंग कर तलाश की गई, लेकिन कार पकड़ने में पुलिस कामयाब नहीं हो सकी। मृतक की शिनाख्त कर घरवालों को बुलाया गया। देर रात परिवार के लोग अमरिया आए और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



टक्कर बचाने को 
पलटे ट्रक-डीसीएम
न्यूरिया। टनकपुर हाइवे पर एक दूसरे से टक्कर बचाने के चक्कर में ट्रक और डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। 

हादसा सोमवार सुबह का है। ईंट से लदा एक दस टायरा ट्रक बीसलपुर से टनकपुर जा रहा था। हाइवे पर खकरा नदी पुल के पास पहुंचते ही सामने की ओर से डीसीएम आ रही थी। दोनों वाहन आमने सामने आ गए। टक्कर बचाने के लिए की गई कोशिश में दोनों अनियंत्रित होकर पलट गए, जिसमें ट्रक चालक माधोटांडा क्षेत्र के डगा निवासी इसरार और डीसीएम चालक मोहल्ला फीलखाना का आरिफ घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed