{"_id":"f6ab98a09edc880c7b44aac989175f63","slug":"one-dead-body-found-in-the-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के अधेड़ का बाजार घाट में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के अधेड़ का बाजार घाट में पड़ा मिला शव
पीलीभीत/हजारा।
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह बाजार घाट के गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया। आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पूरनपुर में ब्याही रिंपलजीत कौर ने शव की शिनाख्त अपने पिता खीरी जिले के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव सुजौलापुर निवासी बल्देव सिंह के रूप में की। रिंपलजीत कौर ने बताया कि उनके पिता शराब के आदी थे। वह आए दिन घर से बिना बताए चले जाते थे। कई-कई दिनों तक घर नहीं लौटते थे। पांच दिन पहले पिता घर से निकले थे। उन्होंने आशंका जताई कि पिता की अधिक शराब पीने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन