फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One day's salary of the instructor and attendant found absent was deducted

Pilibhit News: अनुपस्थित पाए गए अनुदेशक और परिचारक का एक दिन का वेतन कटा

Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of the instructor and attendant found absent was deducted
बीसलपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बृहस्पतिवार को विकास क्षेत्र बीसलपुर एवं विकास क्षेत्र बरखेड़ा के प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय गझाड़ा में कार्यरत अनुदेशक कमलेश कुमारी और परिचारक शिवकुमार अनुपस्थित पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गझाड़ा में छात्र ड्रेस में नहीं मिले। साथ ही छात्र संख्या भी काफी कम पाई गई। विद्यालय में गंदगी मिली तथा निपुण छात्र भी नहीं पाए गए। विद्यालय की रंगाई पुताई भी नहीं पायी गई। इस पर प्रधानाध्यापक कुंती देवी को चेतावनी जारी करते हुए निर्देशित किया गया कि सुधार अतिशीघ्र कराया जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य सभी विद्यालयों में सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया कि कक्षा एक एवं दो के छात्रों को निपुण बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही न आने वाले छात्रों के अभिभावकों से विद्यालय के समय से पहले या समय के बाद अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए। संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाए। समस्त अध्ययनरत छात्रों को प्रतिदिन ड्रेस में आने के लिए प्रेरित किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी बरखेड़ा अजय कुमार एवं बीसलपुर खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा को निर्देशित किया कि विद्यालयों का सघन निरीक्षण करते हुए छात्रों की उपस्थिति बढ़ाना सुनिश्चित कराएं। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed