फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   One and a half lakh rupees were cheated by luring to buy old tractor

Pilibhit News: पुराने ट्रैक्टर खरीदवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

Fri, 12 Jul 2024 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees were cheated by luring to buy old tractor
पूरनपुर। पुराने ट्रैक्टर खरीदवाने का झांसा देकर ट्रैक्टर मैकेनिक से धोखाधड़ी कर डेढ़ लाख रुपये ठग लिए गए। रुपये वापस मांगने पर रुपये देने से इन्कार कर जान से मारने की धमकी दी गई। ट्रैक्टर मैकेनिक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव अमरैया कलां निवासी प्रमोद कुमार की मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी में ट्रैक्टर मरम्मत की दुकान है। प्रमोद ने बताया कि हजारा थाना के गांव टिल्ला चार निवासी एक युवक का उसकी दुकान पर आना-जाना था। उसने दो पुराने ट्रैक्टर तीन लाख रुपये में खरीदवाने का झांसा देकर एक साल पहले पलिया में दो ट्रैक्टर दिखवाए।
विज्ञापन

बाद में दुकान पर आकर ट्रैक्टर खरीदवाने की बात कहकर डेढ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उसने दुकान पर आना छोड़ दिया। ट्रैक्टर न दिलवाने पर रुपये वापस मांगने पर उसने 12 जुलाई को मोबाइल पर गालियां दी और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रमोद कुमार ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed