फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the question of unemployment, the MP took a jibe at the system

बेरोजगारी के सवाल पर सांसद ने व्यवस्था पर कसा तंज

Tue, 07 Jun 2022 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
On the question of unemployment, the MP took a jibe at the system
सांसद वरुण गांधी का ट्वीट-सी-टैट पास युवक ई-रिक्शा चलाने को हों मजबूर तो यह है संसद की असफलता
विज्ञापन

पीलीभीत। सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी पर ट्वीट किया और पूरी व्यवस्था पर तंज कसा। साथ ही कहा कि सी-टैट पास युवा अगर रिक्शा चलाने पर मजबूर हो रहे हैं। यह हमारी संसद की संयुक्त असफलता है।
सांसद ने ट्वीट में कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता पर दु:ख होता है जब एक कुशल एवं शिक्षित व्यक्ति को योग्यता और क्षमता के अनुरूप रोजगार का अवसर नहीं मिलता। देश में 60 लाख से अधिक ‘स्वीकृत पद’ खाली पड़े हैं, तब भी सी-टैट पास नौजवान रिक्शा चलाने को मजबूर हो रहे हैं। यह हमारी संसद की ‘संयुक्त असफलता’ है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा चला रहे सी-टैट पास युवक का एक वीडियो भी शेयर किया है। सांसद ने कहा कि जिस वक्त देश के प्रत्येक नौजवान के लिए उनकी क्षमतानुसार नौकरी एवं रोजगार का प्रबंध हो जाएगा, उस वक्त देश के विकास को कोई नहीं रोक सकता। उनका भी यही लक्ष्य है। युवाओं के साथ-साथ देश भी तरक्की की राह पर अग्रसर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed