फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On the first day of the new year took the blessings of the elders, bowed down in the temples

नव वर्ष के पहले दिन बड़ों का आशीर्वाद लिया, मंदिरों में नतमस्तक

Sun, 02 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the new year took the blessings of the elders, bowed down in the temples
पीलीभीत। नये वर्ष के पहले दिन की सुबह की शुरूआत लोगों ने अपने अंदाज में की। तमाम लोगों ने बिस्तर छोड़ने से पहले ईश्वर को नमन करते हुए नये वर्ष का स्वागत किया। कई लोगों ने अपने माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थी पहुंचे और गुुरुजनों को नये वर्ष की बधाई दी। पूरा दिन नये वर्ष के स्वागत की औपचारिकताओं में गुजरा। जो आमने सामने मिल सकते थे वे मिले, जो दूर थे उन्हें फोन, व्हाट्सएप और वीडियो कॉल करके बधाई दी। श्री राम राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं की ओर से मेन रोड पर चाय और बिस्कुट वितरित किए गए। इस दौरान छोटू, कुनाल, अनमोल, विकास, विवेक, माहिर समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों को वैज्ञानिकों से वाकिफ कराते हुए की नये वर्ष की शुरूआत
समाधान विकास समिति विपनेट क्लब ने बच्चों को वैज्ञानिकों से वाकिफ कराते हुए नये वर्ष की शुरूआत की। साथ ही सत्येंद्र नाथ बोस जयंती मनाई गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा में कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैज्ञानिकों से अवगत कराते हुए नव वर्ष मनाया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि सतेंद्र नाथ बोस ने वर्ष 2012 में गॉड पार्टिकल की खोज की, तब उसका नाम भी बोस के नाम पर ही हिग्स बोसोन कण रखा गया। बोस के सिद्धांतों के आधार पर आगे की रिसर्च करने वाले अनेक वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को सत्येंद्र नाथ बोस संबंधी फिल्म दिखाई गई। प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसकी एंकरिंग शिक्षक संतोष खरे ने की। सौरभ ने प्रथम व ईशांकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरे राम-हरे राम संकीर्तन का आयोजन हुआ
बिलसंडा। नववर्ष पर एक-दूसरे को मुबारकबाद देने की प्रक्रिया एक दिन पहले से ही शुरू हो गई। रात में बारह बजे के बाद मोबाइल फोन की घंटियां बजने लगी। सिद्ध बाबा जंगल सहित कई मुख्य जगहों पर प्रत्येक साल की भांति इस साल भी युवाओं ने आनंद लिया। विभिन्न मठ-मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। श्री कुंज आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरे राम, हरे राम अखंड कीर्तन यज्ञ का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed