{"_id":"67097d0956fcd9b86b02d854","slug":"on-the-assurance-of-the-assistant-development-officer-the-villagers-ended-their-hunger-strike-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-123899-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहायक विकास अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीाणों ने खत्म की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहायक विकास अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीाणों ने खत्म की भूख हड़ताल
विज्ञापन
बीसलपुर। पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी के आश्वासन पर गांव खनंका के लोगों ने ब्लॉक परिसर में शुरू की गई भूख हड़ताल शुक्रवार को सुबह खत्म कर दी।
गांव खनंका के लोगों ने वंचित इलाकों में खड़ंजा और नाली बनवाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से ब्लॉक परिसर में भूख हड़ताल शुरू की थी। पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने शुक्रवार को सुबह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उनकी मांगें अतिशीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया।
उनके आश्वासन से आश्वस्त होकर ग्रामीणों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। साथ ही अपने घर चले गए। वार्ता करने वालों में गुड्डू सिंह, अभिषेक कुमार, दंगल सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मनोज सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। वार्ता के दौरान ग्रामीणों और क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी जाकिर अली में काफी नोकझोंक भी हुई। संवाद