फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   On speculative fears of bogus 50 farmers notice

फर्जी सट्टा की आशंका पर 50 किसानों को नोटिस

Sat, 21 Feb 2015 12:18 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत
पूरनपुर/पीलीभीत Updated Sat, 21 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
On speculative fears of bogus 50 farmers notice
फर्जी सट्टे के आधार पर गन्ना आपूर्ति करने वालों पर अब नकेल कसना शुरू हो
विज्ञापन
गया है। फर्जी सट्टे होने की आशंका पर सहकारी गन्ना समिति ने चंदिया हजारा के 50 किसानों को नोटिस जारी कर भूमि के राजस्व अभिलेख तलब किए हैं। अभिलेख नहीं दिखाने पर सट्टों को निरस्त कर दिया जाएगा।

क्षेत्र में गन्ना माफिया हावी हैं। कई लोगों के पास भूमि नहीं है। बावजूद इसके वे फर्जी सट्टे बनाकर कम मूल्य पर गन्ना खरीदकर बेचने का काम कर रहे हैं। इससे वास्तविक किसानों को गन्ना सप्लाई की पर्चियां समय से नहीं मिल पा रहीं हैं। ट्रांस शारदा क्षेत्र के कई गांवों में ऐसे मामले पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के किसानों ने समिति सचिव देव सिंह राना से  शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सचिव ने बताया कि फर्जी सट्टा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी जांच कराई जा रही है। चंदिया हजारा में कई फर्जी सट्टा होने की जानकारी पर उन्होंने 50 किसानों को नोटिस जारी कर संबंधित किसानों से भूमि संबंधी राजस्व अभिलेख मांगे हैं। उन्होंने बताया कि अभिलेख उपलब्ध न कराने वालों के सट्टों को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed