{"_id":"67ffeb45028bbae1e90be855","slug":"on-complaint-of-molestation-the-accused-beat-up-the-victim-with-sticks-and-opened-fire-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134248-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: छेड़खानी की शिकायत पर आरोपियों ने की डंडों से मारपीट और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: छेड़खानी की शिकायत पर आरोपियों ने की डंडों से मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन
दियोरिया। कोतवाली के एक गांव में युवती से छेड़खानी की शिकायत पुलिस से करने पर भड़के आरोपियों ने पीड़ित के घर हमला बोल दिया। परिजनों को मारा-पीटा और फायरिंग भी की। गांव का माहौल बिगड़ता देख पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एक गांव निवासी युवती ने दियोरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह एमएससी की छात्रा है। वह रोजाना स्कूटी से बीसलपुर पढ़ने जाती है। आरोप है कि गांव का आशीष अपनी बाइक से उसका पीछा कर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़खानी करता है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। इस पर उसने अपने चचेरे भाई से शिकायत की।
शिकायत करने पर आरोपी और उसका पिता गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इस पर 13 अप्रैल को मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिदायत दी और चली गई। आरोप है कि इस बात को लेकर 15 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे आरोपी व उसका पिता मेवाराम के अलावा मुरारीलाल, बादशाह, रामऔतार, अमन, शिवम और सूरजपाल लाठी-डंडे व तमंचे लेकर घर के पास पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। अमन के हाथ में रायफल थी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की। चीख पुकार पर गांव वाले पहुंचे।
विज्ञापन
आरोपी तमंचे से फायर करता हुआ चला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, घटना के बाद माहौल खराब देख गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी दिगंबर सिंह ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।