{"_id":"a1e8556fe9f8ddf9990c1b9f5405cf5c","slug":"omkara-has-finally-found-itself-a-permanent-place-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर ओंकारा को मिल ही गई स्थाई जगह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर ओंकारा को मिल ही गई स्थाई जगह
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
मीटरगेज की ओंकारा क्रेन को आखिर रेलवे स्टेशन परिसर में स्थाई जगह मिल ही गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के चार मार्च को प्रस्तावित दौरे के चलते डीआरएम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और अफसरों से ब्राडगेज की बाबत जानकारी हासिल की।
मीटरगेज के अतीत को धरोहर के रूप में सहेज कर रखने के लिए ओंकारा क्रेन को दिसंबर में अस्थाई रेल पटरियां बिछाकर उसे निश्चित स्थान पर पहुंचाकर रंगरोगन कर भव्य रुप दिया गया, लेकिन निरीक्षण के दौरान यहां पहुंचे जीएम राजीव मिश्र ने क्रेन रखने की जगह को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे हटाकर किसी अन्य स्थान पर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मंडल कार्यालय के रेल अफसरों ने इसके लिए रेलवे स्टेशन के बाहर स्थान का चयन किया था। सप्ताह भर पूर्व शुरू हुई कवायद मंगलवार सुबह पूरी हो गई। भारी भरकम ओंकारा क्रेन को अन्य क्रेनों की मदद से नवनिर्मित प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया।
इधर, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्र के चार मार्च को प्रस्तावित दौरे के चलते डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल मंगलवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने क्रेन, यार्ड और पिट लाइनों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यार्ड में चल रहे ब्राडगेज कार्य के संबंध में भी रेल अफसरों से बातचीत की और जीएम के दौरे के समय कोई कमी न रह जाए, इसको लेकर अफसरों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके यातायात निरीक्षक संजीव अग्रवाल, सीएचआई एसके कमल आदि मौजूद रहे।