फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Old bad, new LED screen becomes showpiece

Pilibhit News: पुरानी खराब तो नई एलईडी स्क्रीन बनी शोपीस

Sun, 03 Mar 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Old bad, new LED screen becomes showpiece
पीलीभीत। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को जानकारी देने को लगी एलईडी खराब है तो कुछ दिन पहले लगाई गई नई एलईडी सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है। ऐसे में यात्रियों को बसों से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल रही। डिपो के जिम्मेदार भी आंखें मूंदे हैं।
विज्ञापन




रोडवेज बस अड्डे पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं मिलती। बस अड्डे पर न तो कोई कर्मचारी मौजूद रहता है और न ही कोई अन्य सुविधा। यात्रियों की सुविधा को लगी एलईडी खराब पड़ी है। जिम्मेदारों ने इसे सही कराने की जहमत तक नहीं उठाई है।
विज्ञापन

शासन स्तर से एक माह पूर्व नई एलईडी स्क्रीन भेजी गई थी। इस स्क्रीन पर यात्रियों को कौन सी बस मौजूदा समय में कहां पर है, और कितनी देरी मेें स्टैंड पर पहुंचेगी इसकी जानकारी दी जानी है। मगर इस स्क्रीन से भी यात्रियों को जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से यात्रियों को डिपो पर पहुंचकर चालक और परिचालकों से जानकारी करनी पड़ रही है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन स्तर से टीम को भेजा जाएगा जो इसका कनेक्शन जोड़ेगा। जल्द ही टीम यहां पहुंचकर इस स्क्रीन को चालू कर देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed