फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials will keep an eye on the cleanliness system of 10 municipal bodies

Pilibhit News: 10 नगर निकायों की साफ-सफाई व्यवस्था पर नजर रखेंगे अधिकारी

Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officials will keep an eye on the cleanliness system of 10 municipal bodies
पीलीभीत। मानसून के दौरान संचारी रोगों से निपटने के लिए डीएम ने 10 नगर निकायों में साफ सफाई से लेकर फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव समेत अन्य कार्य को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी साैंपी है। इसके लिए 24 अधिकारी नामित किए गए हैं। इन अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले की तीन नगर पालिकाओं व सात नगर पंचायतों के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया हैं। इसमें नगर पालिका पीलीभीत क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, एसडीएम देवेंद्र सिंह, डिप्टी कलक्ट्रेट प्रमेश कुमार, नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बीसलपुर नगर पालिका क्षेत्र में नायब तहसीलदार वीरेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार आशीष गुप्ता, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, बिलसंडा में एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह, बरखेड़ा में एसडीएम नागेंद्र पांडे, जहानाबाद में एसडीएम मयंक गोस्वामी, नायब तहसीलदार रमेशचंद्र, अमरिया में नायब तहसीलदार विदेह सिंह, न्यूरिया में नायब तहसीलदार पवन कुमार, प्रखर सिंह, पूरनपुर में एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, तहसीलदार हबीब उर रहमान, नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी, ऋषि कुमार दीक्षित, कलीनगर में एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अक्षय कुमार, नौगवां पकड़िया में एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता व नायब तहसीलदार ऋषि मिश्रा को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामित अधिकारी अपने निकाय क्षेत्र सुबह छह से नौ बजे तक सफाई व्यवस्था, फाॅगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, नाले नालियों की सफाई आदि की नियमित समीक्षा करेंगे। निकायों में अधिकारी वार्डों के आधार पर जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed