फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officials forgot to enforce the rules after making them, e-rickshaws became the cause of traffic jams

Pilibhit News: नियम बनाकर पालन कराना भूल गए अफसर, जाम का कारण बने ई-रिक्शा

Thu, 20 Jun 2024 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Officials forgot to enforce the rules after making them, e-rickshaws became the cause of traffic jams
शहर की जेपी रोड से गुजरते ईरिक्शा । संवाद
पीलीभीत। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए भले ही अफसर गंभीरता बरतने के दावे कर रहे हों, लेकिन धरातल पर सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा। पूर्व में समस्या के निस्तारण के लिए विभागीय अफसरों ने रूट प्लान निर्धारित किया था, लेकिन इस पर अमल न होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। मनमाने ढंग से ई-रिक्शा का संचालन जारी है।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में 2250 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, फिलहाल यही जाम का कारण बने हुए हैं। पूर्व में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अफसरों ने गंभीरता बरती थी। ई-रिक्शा के संचालन को लेकर रूट प्लान तैयार किया गया। ऐसे में उम्मीद जागी कि रूट प्लान बनने से जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

14 जून को एसपी अविनाश पांडेय ने क्यूआर कोड लगवाने के साथ रूट प्लान के तहत हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया। एक-दो दिन रूट प्लान का कुछ असर दिखाई भी दिया, लेकिन बाद में स्थिति फिर जस की तस हो गई। जाम के चलते लोग फिर परेशान होने लगे। नो इंट्री जोन में शामिल गैस चौराहा, बाजार गेट क्षेत्र में भी ई-रिक्शा का संचालन किया जाने लगा। लोगों का कहना है कि रूट प्लान का अगर कड़ाई से पालन कराया जाए तभी लोगों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी वरना स्थिति यथावत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
ई-रिक्शों का रूट तय कर दिया गया है। तय मार्गों पर ही ई-रिक्शा का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल चौधरी, सीओ यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed