फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers of Bhakiyu Bhanu took to the streets to demand their demands and took out a procession

Pilibhit News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे भाकियू भानू के पदाधिकारी, निकाला जुलूस

Tue, 03 Sep 2024 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Officers of Bhakiyu Bhanu took to the streets to demand their demands and took out a procession
पीलीभीत में जूलुस लेकर कलक्ट्रेट जाते भाकियू भानु के कार्यकर्ता।संवाद
पीलीभीत। किसानों और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू की पहले मंडी समिति में पंचायत हुई। इसके बाद मंडी से जुलूस निकालते हुए पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की मंडी में हुई पंचायत में कहा गया कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। तालाबों और बंजर जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। फर्जी रूप से अस्पताल और लैब संचालित हो रही है। पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। पंचायत के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

यहां पर डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने के बाद डीएम संजय कुमार सिंह को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि लखनऊ -बरेली के बीच दो पैसेंजर तथा दो एक्सप्रेस ट्रेनें इस प्रखंड पर चलाई जाएं। लखनऊ से आगरा, काठगोदाम, जम्मूतवी, अमृतसर के लिए एक्सप्रेस ट्रेनें इस प्रखंड (लखनऊ-सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी, पूरनपुर-पीलीभीत- बरेली) से चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर किसान बंधुओं की प्रति माह नियमित बैठक बुलाई जाए। जिसमें सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा किसान संगठनों के पदाधिकारियों व क्षेत्र के जागरूक किसानों को सूचित कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिले में अभियान चलाकर मानक विहीन निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक व अल्ट्रासाउंड सेंटरों की गहनता से जांच कराई जाए।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में रोजगार सेवकों, प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों ने जो फर्जीवाड़ा कर सरकारी धन का बंदरबांट किया है, उसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी, रमेश दद्दा, बाबू राम वर्मा, ओमप्रकाश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed