फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officers also left as soon as DM and SP left from Samadhan Diwas

Pilibhit News: अब पंचायत भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे युवा, बनाया जा रहा पुस्तकालय

Sun, 17 Dec 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officers also left as soon as DM and SP left from Samadhan Diwas
ग्राम पंचायत अजीतपुर बिल्हा में बने पुस्तकालय में तैयारी करते युवा । स्रोत - पंचायत विभाग
पीलीभीत। गांवों में रहने वाले शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए शहर नहीं आना होगा। गांव के युवाओं को तैयारी के लिए पंचायत विभाग गांवों में ही पंचायत भवनों में पुस्तकालय बनवा रहा है। पहले चरण में 51 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को शहर आना पड़ता है। यही नहीं जिला मुख्यालय पर स्थित पुस्तकालय में भी अपने समय को बिताना पड़ता है। छात्रों की तैयारी तो शहर में आकर हो जाती है, लेकिन गांव की होनहार छात्राएं इसकी तैयारी नहीं कर पातीं। गांव के शिक्षित होनहारों को पंचायत में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए शासन ने पुस्तकालय बनाने के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

शासन के इस निर्देश पर जिले में पहले चरण में अभी 51 ग्राम पंचायत में पुस्तकालय बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन ग्राम पंचायत के सचिवालय में ही पुस्तकालयों को बनाया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुस्तकों को रखा जाएगा। पंचायत में बनने वाले पुस्तकालय में एक कर्मचारी को भी रखा जाएगा, तो वहीं बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी और मेज की भी व्यवस्था की जाएगी। अभी करीब 20 ग्राम पंचायत में पुस्तकालय बनाने का काम पूर्ण हो चुका है। शेष में जल्द काम पूरा होने की बात कहीं जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल के तौर पर 51 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय बनाने का काम शुरू किया गया है। इसमें करीब 20 पंचायत में काम पूरा हो गया है। शेष में भी काम किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में पुस्तकालय को लेकर ग्राम प्रधान भी अपना सहयोग कर पुस्तकों को दान में दे सकते हैं।- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed