फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Officer and clerk beat up consulting engineer in Vikas Bhawan Pilibhit

Pilibhit News: विकास भवन में अफसर और बाबू ने कंसल्टिंग इंजीनियर को पीटा, हेलमेट से सिर फोड़ा

Wed, 03 Jan 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 03:28 PM IST
सार

पीलीभीत के विकास भवन में बुधवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कंसल्टिंग इंजीनियर की पिटाई कर दी गई। घायल इंजीनियर ने डीपीआरओ और एक क्लर्क पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Officer and clerk beat up consulting engineer in Vikas Bhawan Pilibhit
सिर में रूमाल बांधे घायल इंजीनियर पास में खड़े उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में पंचायत विभाग के कंसल्टिंग इंजीनियर के साथ विकास भवन में मारपीट कर दी गई। इससे उसका सिर फूट गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सिटी मजिस्ट्रेट ने भी मौके पर जाकर इंजीनियर से जानकारी ली। घायल इंजीनियर को मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। घायल ने डीपीआरओ और बाबू पर पीटने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बरखेड़ा ब्लॉक के गांव रम्पुरा नत्थू में तैनात कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार बुधवार को गांव की किसी बात को लेकर विकास भवन पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह डीपीआरओ सतीश कुमार के चैंबर में गए थे। वहां पर बाबू संजय सिंह तोमर भी बैठे हुए थे। जब उन्होंने अपनी बात रखी तो वे सभी उग्र हो गए और उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बाहर आने पर डस्टबिन और हेलमेट से प्रहार कर उनका सिर फोड़ दिया। 

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जताया विरोध 
अमित कुमार पंचायत विभाग में काम करने के साथ ही अधिवक्ता भी हैं। घटना के बाद तमाम अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखकर विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारी पीछे के दरवाजे से खिसक लिए। अधिवक्ताओं ने अधिकरियों पर भ्रष्टचार का आरोप लगाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की मांग की। 

कोतवाली सदर निरीक्षक ने जानकारी जुटाकर घायल इंजीनियर को मेडिकल के लिए भेज दिया। इधर, मामले की जानकारी पर सीओ सिटी सहित अन्य लोग भी पहुंच गए। विकास भवन में पुलिस को तैनात कर दिया गया। घटना से काफी देर तक वहां पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने बताया मामले की टीम बनाकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed