{"_id":"5f075d698ebc3e63841b7ae2","slug":"occupation-of-government-land-pilibhit-news-bly4121839102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगवां पकड़िया में सरकारी जमीन पर कब्जा करने में छह ग्रामीणों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगवां पकड़िया में सरकारी जमीन पर कब्जा करने में छह ग्रामीणों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नौगवां पकड़िया ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने वालों पर प्रशासन की सख्ती जारी है। एक दिन पूर्व एसडीएम ने अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया था। अब इस मामले में छह लोगों पर लेखपाल की ओर से सुनगढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पुलिस को दी तहरीर में लेखपाल बृजलाल ने बताया कि ग्राम पंचायत नौगवां पकड़िया (अब नगर पंचायत) के ही फैय्याज पुत्र हिमायत ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर लिया। उसके बाद उसने 222.25 वर्ग मीटर जगह पर पक्का निर्माण कर मकान बना लिया। कब्जेदार को कई बार हिदायत दी गई, लेकिन उसने किसी की कोई बात नहीं सुनी। लेखपाल के अनुसार खलिहान में दर्ज 0.312 हेक्टेयर जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया। गांव के ही अजीम ने इसमें नींव डालकर निर्माण शुरू कर दिया। मोहम्मद राशिद ने बाद में उस पर झोपड़ी डाल दी। बबलू शाह और मोहम्मद उमर ने उसमें पक्की बुनियाद भर दी। इसके अलावा बाबू ने पक्का निर्माण कर सरकारी जमीन पर अपनी दुकान बना ली। सभी को सार्वजनिक जगह को छोड़ने के लिए कहा गया। चेतावनी भी दी गई, लेकिन कब्जेदारों ने जगह नहीं छोड़ी। जब कब्जेदारों ने सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं छोड़ा तो बुधवार को राजस्व टीम ने मौके पर जाकर अतिक्रमण हटवाया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर मिलने के बाद छह लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन सभी पर ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप है।