फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Obscene acts with sister-in-law, report filed against six people

Pilibhit News: ननद-भाभी से की अश्लील हरकतें, छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Obscene acts with sister-in-law, report filed against six people
बचाव करने पर पति और ससुर को भी पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बीसलपुर । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सुबह दो युवकों ने ननद-भाभी से अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपियों और उनके घर वालों ने हंगामा किया । पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि मंगलवार को सुबह लगभग सात बजे घर में वह और उनकी ननद काम कर रहे थे। घर के अन्य लोग खेतों पर गए थे। उसी समय मोहम्मद उमर और जामिन घर में घुस आए। उससे और उसकी ननद से अश्लील हरकतें कीं। इसी दौरान पति और ससुर भी आ गए।
विज्ञापन

उन लोगों ने जब महिलाओं को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों और कुछ अन्य लोगों ने पति और ससुर से गाली-गलौज की। साथ ही तमंचे की नाल और रॉड से मारा पीटा। इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई और सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले ही हमलावर दोनों महिलाओं को अपहृत करने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गाली गलौज और छेड़खानी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में मोहम्मद उमर, जामिन, ताहिर, नन्हे, उवैस और गुलाम नबी को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed