{"_id":"64ff60f5961064c8050879e4","slug":"ns-1-tested-positive-in-private-lab-negative-in-government-lab-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4040-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्राइवेट लैब में एनएस-वन की जांच पॉजिटिव, सरकारी में निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्राइवेट लैब में एनएस-वन की जांच पॉजिटिव, सरकारी में निगेटिव
Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में डेंगू की मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में एलाइजा मशीन से रोजाना 10-12 मरीजों की डेंगू की जांच की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न निजी लैबों से आने वाली एनएस वन पॉजिटिव रिपोर्ट की भी दोबारा जांच की जा रही है। शनिवार को प्राइवेट लैब से मिली एनएस-वन की 30 पॉजिटिव रिपोर्ट की जांच की गई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
बरसात का मौसम शुरू होने के समय से ही जिले में डेंगू का प्रकोप है। शहर से लेकर देहात तक कराई जाने वाली डेंगू की जांच भले ही निजी लैब में पॉजिटिव आ रही हों, लेकिन एलाइजा टेस्ट होने के बाद यह रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं। इसे लेकर रोगियों में असमंजस है। अगस्त से अब तक 184 मरीजों की प्राइवेट लैबों में एनएस-वन रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसमें से 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बाकी सबकी रिपोर्ट निगेटिव थी।
शनिवार को शहर की विभिन्न लैबों से लगभग 30 मरीजों की एनएस वन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इनका जिला अस्पताल में टेस्ट कराया गया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा मलेरिया की दो टीमों ने सोमवार को शहर के राजीव कॉलोनी में पहुंचकर जांच की। इसके अलावा अन्य दो टीम ने बिलसंडा व बीसलपुर के गांवों में पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
यहां मिल चुके हैं पॉजिटिव केस
निरंजन कुंज कॉलोनी, अवध नगर कॉलोनी, पचपेड़ा, अकबराबाद, आवास विकास, मरौरी, बेनी चौधरी, सुनगढ़ी, एकता नगर, खमरिया पंडरी, बरहा, साहूकारा, अशोक कॉलोनी आदि जगहों पर लोगों में डेंगू की पुष्टि विभाग ने की है।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जांच के लिए जा रही है। जांच करने के साथ ही टीम के द्वारा दवा छिड़काव कराया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बरसात का पानी एकत्र न होने की सलाह दी जा रही है। - आलोक कुमार सीएमओ