फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now you put it on the door jamb of concrete

अब आप दरवाजे पर लगाएं कंक्रीट की चौखट

Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Now you put it on the door jamb of concrete
अब आप दरवाजे पर लगाएं कंक्रीट की चौखट - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
टाइगर रिजर्व बनने के बाद लकड़ी की उपलब्धता घट रही है। ऐसे में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने कंक्रीट की चौखटें बनाने की दिशा में प्रयास शुरू किए हैं। दिल्ली के एक फर्म के माध्यम से जंगल से सटे मैनीगुलड़िया गांव में कंक्रीट की चौखटें बनाने का प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें जल्द निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

जीवन में हर व्यक्ति अपना घर का सपना देखता है और इसे पूरा करने का प्रयास भी करता है। मकान बनाने में अन्य चीजों के अलावा सबसे अहम होता है खिड़की और दरवाजे लगाने को चौखटें लगाना। अब तक प्राय: लकड़ी या लोहे की चौखटें ही प्रचलन में थीं। जंगल से सटा क्षेत्र होने के कारण जिले में लकड़ी की चौखटों का प्रचलन सबसे ज्यादा है, लेकिन अब टाइगर रिजर्व बनने से इमारती लकड़ी न केवल महंगी हुई है, बल्कि मुश्किल से मिल पा रही है। आने वाले समय में इसकी दिक्कत और बढ़ सकती है। ऐसे में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने दिल्ली की एक फर्म के माध्यम से जिले में कंक्रीट की चौखटें तैयार करने की योजना बनाई है। इसके तहत जंगल से सटे क्षेत्र में काम करने वाले एक एनजीओ (वन समिति) के सदस्यों को दिल्ली की फर्म से चौखटें तैयार करने का प्लांट और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। प्रशिक्षण के साथ की माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनीगुलड़िया में इसके चौखट निर्माण की इकाई स्थापित करने काम भी चल रहा है। जल्द ही इस इकाई से चौखटों का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

कंक्रीट चौखट की विशेषताएं
हर मौसम के अनुकूल रहेगी।
पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा।
बनाना और लगाना आसान है।
आग की घटनाओं में सुरक्षित रहेंगी।
लकड़ी और लोहे की अपेक्षा काफी सस्ती रहेंगी
औसत कीमत
चौखट            कीमत
लकड़ी            2500-4000
लोहा            1500-2500
एल्यूमीनियम        3000-5000
कंक्रीट            1000-1200
चौखट के साथ बनेंगी ईंट और पिलर
कंक्रीट की चौखट निर्माण के साथ ही इंटरलॉक ईंट और पिलर का निर्माण भी इस इकाई में कराया जाएगा। इसके लिए सभी प्रकार की डाई (सांचे) भी मंगाए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed