{"_id":"666a1beef4550bf1a40bbab4","slug":"now-tourists-will-be-able-to-visit-the-forest-till-june-25-pilibhit-news-c-121-1-pbt1002-117816-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अब 25 जून तक जंगल की सैर कर सकेंगे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अब 25 जून तक जंगल की सैर कर सकेंगे पर्यटक
विज्ञापन
जंगल सफारी के मार्ग पर घूमता बाघ । स्रोत - सैलानी
कलीनगर (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने के शौकीन सैलानियों को अब 25 जून तक सैर करने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से पर्यटन सत्र का समय दस दिन बढ़ाने के आदेश जारी किया गया है। अभी 15 जून को ही सत्र समाप्त होना था। आदेश जारी होने से सैलानियों के साथ गाइड और चालकों में भी हर्ष है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में स्थित चूका बीच पर्यटन का प्रमुख स्थल है। आम सैलानियों के लिए हर साल 15 नवंबर से छह माह के लिए पर्यटन के द्वार खोले जाते हैं। इस सत्र में सैलानियों की आमद ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
34 हजार से अधिक सैलानियों की आमद हुई। 150 से अधिक विदेशी सैलानी भी घूमने आए। पर्यटन से एक करोड़ से अधिक का राजस्व भी प्राप्त हुआ। सत्र के दौरान बाघों की अधिक मौजूदगी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन
सफारी के दौरान बाघों के दीदार के मामले में भी पीटीआर देश में सुर्खियों में रहा। इससे होम स्टे और होटल व्यापारियों को भी फायदा हुआ। ऐसे में होम स्टे और होटल संचालकों ने डीएफओ को ज्ञापन देकर सत्र का समय बढ़ाने की मांग की थी।
इसको लेकर डीएफओ के स्तर से विभागीय मुख्यालय को पत्राचार किया गया। बुधवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से सत्र का समय दस दिन बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यालय से आदेश प्राप्त होने के बाद इस सत्र का समय 25 जून तक बढ़ा दिया गया है।