{"_id":"5900cc4d4f1c1b9e65c0e26c","slug":"now-the-government-office-will-open-from-9-a-m","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे सरकारी कार्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह नौ बजे से खुलेंगे सरकारी कार्यालय
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर अब सरकारी कार्यालय सुबह नौ बजे से खुलेंगे। शासनादेश आते ही डीएम की ओर से भी आदेश जारी कर दिया है। यानी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के निर्देश देकर सरकारी कार्यालयों के कार्य समय में बदलाव किया है। अब सरकारी कार्यालय सुबह 10 बजे के स्थान पर सुबह नौ बजे से खुलेंगे। यह शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन के आदेश पर बुधवार को डीएम मासूम अली सरवर ने इसका निर्देश सभी विभागों को भिजवा दिया है। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बताया कि जनसमस्याओं की सुनवाई एवं निराकरण के साथ ही उसकी पाक्षिक रिपोर्ट तैयार करें। इसकी प्रत्येक माह की 15 एवं माह की अंतिम तारीख को समीक्षा की जाएगी।
जिले से बाहर रहने वालो को होगी दिक्कत
नियमानुसार सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों को मुख्यालय पर ही रहना चाहिए, लेकिन पीलीभीत एवं पूरनपुर में तैनात बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी बरेली से आते जाते हैं। ये अधिकारी व कर्मचारी ट्रेनों के समय कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन कार्यालय के कार्य समय में परिवर्तन से इन लोगों को दिक्कत होगी