फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now report on Kanwariyas in case of jamming on Deoria road

Pilibhit News: दियोरिया रोड पर जाम लगाने के मामले में अब कांवड़ियों पर रिपोर्ट

Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now report on Kanwariyas in case of jamming on Deoria road
बीसलपुर। बीसलपुर-दियोरिया रोड पर घुरी पट्टी मोड़ पर 31 जुलाई को साथियों की पिटाई के विरोध में जाम लगाने और धरना देने के मामले में अब कांवड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने, मार्ग अवरूद्ध करने और बलवा की धाराओं में 12 नामजद सहित 25 कांवड़ियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी 17 कांवड़ियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गोला से जलाभिषेक कर लौट रहे कांवड़ियों ने 31 जुलाई को शाम करीब पांच बजे दियोरिया रोड पर घुरी पट्टी मोड़ के पास जाम लगा दिया था। कांवड़िया सड़क पर धरना देकर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई थी। कांवड़ियों का आरोप था कि दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनके दो साथियों की रास्ता देने के विवाद में पिटाई कर दी थी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रात एक बजे जैसे-तैसे जाम खुलवाया था।
विज्ञापन

इस मामले में दियोरिया कोतवाली के दरोगा संजीव कुमार ने बुधवार को कांवड़ियों के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा डालने, अधिकारियों से धक्का-मुक्की करने, जाम लगाकर यातायात अवरुद्ध करने के साथ ही आपराधिक कानून अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गांव नौगवां नबीनगर निवासी प्रमोद, गंगादीन, वीरदेव, मैकूलाल, मानसिंह, रोविंद्र, भीमसेन, अमर सिंह, रमेश, सत्येंद्र, भानु उर्फ भगवत और सूरज वर्मा को नामजद किया गया है, जबकि 25-30 लोगों को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना बिलसंडा के गांव घुरीपट्टी निवासी यदुपाल सिंह ने भी बुधवार को दियूरिया कोतवाली में कांवड़ियों के खिलाफ बलवा, गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गांव नौगवा नबीनगर निवासी प्रमोद, गंगादीन, मैकूलाल, वीरदेव, रोविंद्र, मानसिंह, भीमसेन, अमर सिंह, रमेश, सत्येंद्र, भानु उर्फ भागवत, सूरज वर्मा को नामजद किया गया है।

इनके चार-पांच साथियों को अज्ञात बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने यदुपाल के पुत्र दीपेंद्र के साथ पुरानी रंजिश में 31 जुलाई की शाम पांच बजे बीसलपुर-दियूरिया रोड के घुरीपट्टी मोड़ पर गालीगलौज की। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed