{"_id":"69a889056dcd08bae1a80e3a6636aae5","slug":"now-preparing-to-crack-down-on-bogus-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फर्जी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फर्जी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी
पीलीभीत।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल की बीम गिरने से हुई शिक्षिका व
विज्ञापन
छात्रा की मौत के बाद शिक्षा विभाग की नींद खुली है। जिले भर में बगैर
मान्यता व गैर मानकों वाले स्कूलों की धरपकड़ की आठ टीमें गठित होगी। यह
टीमें सप्ताह भर के भीतर डीआईएस को रिपोर्ट सौंपेगी।
जिले में कई ऐसेे विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो बिना मान्यता और गैर मानकों के चल रहे हैं। शिक्षा विभाग भी इनके प्रति नोटिस देने की औपचारिकता पूरी कर भूल जाता है। इसका खामियाजा नौनिहालों को भुगतना पड़ता है। इधर, पूरनपुर के गांव कढ़ैया कनपारा में एक स्कूल की बीम गिरने से एक शिक्षिका और छात्रा की मौत ने शिक्षा विभाग को हर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
जब इतनी बड़ी घटना हुई तब माध्यमिक शिक्षा विभाग की नींद खुल गई है। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि जिले में बगैर मान्यता व आधे अधूरे मानकों के विद्यालयों को सूचीबद्ध कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी सात ब्लाकों में एक-एक टीम बनाई जाएगी, जबकि एक टीम नगर क्षेत्र में भी बनाई जा रही है। टीम में एक राजकीय विद्यालय का प्रधानाचार्य और एक शिक्षक को भी शामिल किया जाएगा।
यह टीमें संबंधित क्षेत्रों का दौराकर बगैर मान्यता व गैर मानकों के स्कूलों का चिह्नित करेगी। करीब सप्ताह भर के भीतर यह टीमें अपनी रिपोर्ट उनको उपलब्ध कराएगी। रिपोर्ट के आधार पर दोषी स्कूलों को नोटिस दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।