{"_id":"534ee06fdd10a41d3751fca47d74302b","slug":"now-land-records-on-screen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्क्रीन पर देख सकेंगे जमीन संबंधी रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्क्रीन पर देख सकेंगे जमीन संबंधी रिकार्ड
पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन संबंधी रिकार्ड देखने के लिए अब आम आदमी को अब परेशान नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
जल्द ही रिकार्ड रूम में एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके लिए निर्धारित
शुल्क जमा कर कोई भी व्यक्ति रिकार्ड देख सकेगा।
जमीन संबंधी कार्यों के लिए अभी तक भू अभिलेखों का रिकार्ड देखने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम में स्टाफ के माध्यम से फाइलों को तलाशना पड़ता था अथवा कंप्यूटर की नकल लेनी पड़ती थी जिसमें समय अधिक लगता था और आम आदमी को परेशानी भी होती थी। इस पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचे मंडलायुक्त प्रमांश कुमार ने निरीक्षण के दौरान डीएम ओएन सिंह को कलेक्ट्रेट के रिकार्ड रूम में एक स्क्रीन लगवाने के निर्देश दिए। कंप्यूटर से जुड़ी इस स्क्रीन के माध्यम से संबंधित व्यक्ति निर्धारित फीस जमा कर अपनी जमीन संबंधी रिकार्ड आसानी से देख सकेगा। डीएम ने बताया जल्द की रिकार्ड रूम में स्क्रीन लगवाई जाएगी।