फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now filariasis medicine will be given till March 5

Pilibhit News: अब पांच मार्च तक खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Fri, 01 Mar 2024 09:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:01 PM IST
विज्ञापन
Now filariasis medicine will be given till March 5
- अब तक 12 लाख लोगों ने किया दवा का सेवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। जिले में 10 से 28 फरवरी तक संचालित राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को पांच दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब स्वास्थ्यकर्मी पांच मार्च तक घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे। अब तक करीब 12 लाख लोगों को यह दवा खिलाई जा चुकी है।



आमजन को फाइलेरिया से बचाने के लिए 10 फरवरी से दवा सेवन अभियान शुरू किया गया था। इसका समापन 28 फरवरी को होना था। अब इस अभियान को पांच मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


जिले के 12.46 लाख लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाने का लक्ष्य था। जो बढ़कर करीब 14 लाख हो गया है। अब तक करीब 12 लाख लोगों को यह दवा खिलाई जा चुकी है। इस अभियान में 1,082 टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक टीम प्रतिदिन 25 घरों का भ्रमण कर कम से कम 100 लोगों को दवा खिला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों की निगरानी के लिए 180 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। साथ ही अभियान की राज्य और राष्ट्रीय स्तर से भी निगरानी की जा रही है। जिला मलेरिया अधिकारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरियारोधी दवा का सेवन दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर बीमार को छोड़कर सभी को करना है।

दवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने सामने ही खिलाएंगे। दवा खाली पेट नहीं खानी है। दवा पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोई विपरीत प्रभाव नहीं है। फिर भी किसी को दवा खाने के बाद उल्टी, चक्कर, खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण होते हैं, तो यह इस बात का प्रतीक हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद है। ऐसे लक्षण इन दवाओं के सेवन के उपरांत शरीर के भीतर परजीवियों के मरने के कारण उत्पन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed