फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Now board exams will be held at 76 centers

Pilibhit News: अब 76 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now board exams will be held at 76 centers
पीलीभीत। जिले के प्रस्तावित 75 परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। प्रस्तावित केंद्रों में सात परीक्षा केंद्र हटाए गए हैं, जबकि आठ नए बढ़ाए गए हैं। अब जिले में 76 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा केंद्रों का फाइनल डाटा है, जिसमें अब कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही है, जो नौ मार्च तक चलेगी। शासन से इसकी स्कीम भी जारी कर दी गई है। परीक्षा से संबंधित तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। जनपद में 75 केंद्र बनाए गए थे, जिन पर आपत्तियां मांगी गई थी। विभिन्न केंद्रों को लेकर 33 आपत्तियां विभाग की वेबसाइट पर आईं थीं। किसी ने परीक्षा केंद्र हटाने की मांग की थी तो किसी ने बढ़ाने की।
विज्ञापन

आपत्तियों का सत्यापन एसडीएम ने कराया। इसके बाद जिला प्रशासन की बैठक में सात केंद्र हटाएं गए और आठ नए बढ़ाए गए। जो परीक्षा केंद्र हटाए गए हैं, वहां संसाधनों की कमी पाई है। वहीं, बढ़ने वाले केंद्र परीक्षार्थियों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हटाए गए परीक्षा केंद्र
नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ललौरीखेड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज शेर मोहम्मद, राजकीय हाईस्कूल महोफ काॅलोनी, एसकेजीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, उमाशंकर धीरेंद्र प्रताप मेमोरियल इंटर कॉलेज पैंथबोझी बिलसंडा, राजकीय हाईस्कूल मुरैना गौढ़ी पूरनपुर और राजकीय हाईस्कूल बूंदीभूढ़ कलीनगर को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाया गया है।

बढ़ाए गए केंद्र
चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, गुरुनानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैसहा अमरिया, चौधरी उमराव सिंह इंटर कॉलेज मझोला, निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, ठा. उमराव सिंह इंटर कॉलेज दियोरिया, सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर पूरनपुर, संतरविदास इंटर कॉलेज पुरैना ता. महाराजपुर कलीनगर और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज खुटराया बिलसंडा।


वर्जन
जनपद के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। सात केंद्र हटाए गए हैं, जबकि आठ नए केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब 76 केंद्र हैं, जहां बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। जो केंद्र हटाए गए हैं वहां संसाधनों की कमी थी। -गिरजेश कुमार चौधरी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed