{"_id":"688d1099dd5ed604f10fbf62","slug":"notice-to-15-traders-who-encroached-the-temporary-market-place-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-140942-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अस्थायी मंडी की जगह घेरने वाले 15 व्यापारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अस्थायी मंडी की जगह घेरने वाले 15 व्यापारियों को नोटिस
विज्ञापन
पीलीभीत। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मंडी समिति के सचिव ने कार्रवाई की है। सचिव ने दुकान के आगे अस्थायी अतिक्रमण करने वाले मंडी के 15 सब्जी व्यापारियों को नोटिस जारी किया है।
भाकियू गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी ने 25 जुलाई को डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में कहा था कि मंडी में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी जारी है। थोक के लाइसेंस पर व्यापारी एजेंट के जरिए फुटकर सब्जी बेच रहे हैं। आवंटित दुकानों के स्थान पर अतिरिक्त जाल का अतिक्रमण भी लगा रखा है। अन्य शिकायतें भी कीं।
बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष भजन लाल क्रोधी व मंडी समिति के सचिव प्रवीण अवस्थी के साथ बैठक की। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट सचिव प्रवीण अवस्थी को उचित कार्रवाई के आदेश दिए। मंडी सचिव ने 15 दुकानें चिह्नित कर जाल हटाने के नोटिस जारी किए हैं। संवाद