फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   notice

कम खरीद पर 165 धान क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Fri, 16 Oct 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
notice
पीलीभीत। लक्ष्य के मुताबिक काफी कम धान खरीद होने पर गुरुवार को 165 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस भेजा गया है। 10 प्रभारियों को चेतावनी दी गई। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। डीएम का कहना है कि अगर किसान को बेवजह लौटाने की बात संज्ञान में आई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू हुई है। अब तक 65000 क्विंटल धान खरीद हुई है। धान खरीद में गड़बड़ी मिलने पर नौ कर्मचारी निलंबित किए जा चुके हैं। सोमवार को डीएम पुलकित खरे ने मंडी समिति पहुंचकर धान खरीद की हकीकत परखी थी। कमियां मिलने पर चार क्रय केेंद्रों के प्रभारी भी निलंबित कर दिए थे। डीएम के निरीक्षण के बाद भी जब दूसरे दिन धान की तौल नहीं हुई तो मंडी में किसानों ने हंगामा कर दिया था। इसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमाओ और डीडी कृषि का जवाब तलब किया था। गुरुवार को सभी क्रय केंद्र प्रभारियों पर शिकंजा कसा गया है। डिप्टी आरएमओ ने डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को 165 क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस भेजा। इसी में 10 क्रय केंद्र प्रभारियों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

नीलामी प्रक्रिया में ढील के चलते आढ़तों पर पहुंच रहा धान
डीएम की सख्ती के बाद क्रय केंद्रों पर तस्वीर पहले से कुछ बेहतर तो हुई है मगर अब भी नीलामी प्रक्रिया में ढील बरती जा रही है। इसकी जिम्मेदारी संभालने वाले सचिव और राजस्व कर्मचारी इसे पूरा नहीं करा पा रहे। नतीजतन अभी भी आढ़तें गुलजार हैं। नीलामी को लेकर गंभीरता न होने के कारण किसान आढ़तियों से संपर्क कर अपना धान औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण को तीनों मंडियों में की गई व्यवस्था
धान खरीद में किसानों के पंजीकरण को लेकर कई महीनों से तैयारी चल रही थी। जनपद के 1.90 लाख किसानों को मोबाइल पर मेसेज भेजे गए थे। 50 हजार किसानों के पंजीकरण का लक्ष्य था मगर अभी तक 19 हजार का ही पंजीकरण हो सका। इसे लेकर धान बेचने में दिक्कत आ रही थी। अब पंजीकरण को लेकर भी व्यवस्था की गई है। पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर में किसान पंजीकरण केंद्र खोले गए हैं। वहीं पर कागजात देकर किसान पंजीकरण करा सकेगा।
क्रय केंद्रों पर लेखपालों को लगाने की तैयारी, एसडीएम को भेजे पत्र
धान खरीद में पारदर्शिता और गति देने के लिए लेखपालों को क्रय केंद्रों पर लगाने की तैयारी चल रही है। समस्त एसडीएम को डिप्टी आरएमाओ डॉ.अविनाश झा की ओर से पत्र भेजे गए हैं। इसके अलावा डीएम, एडीएम से भी संपर्क साधा गया है।

‘धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रय केंद्रों का प्रतिदिन का लक्ष्य तय कर दिया गया है। नोटिस भी भेजा गया है। पंजीकरण की भी आसान व्यवस्था है। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।’ - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed