{"_id":"6740db26e14f4afadd04b834","slug":"notice-issued-to-construction-firm-in-case-of-road-uprooting-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126010-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क उखड़ने के मामले में निर्माण फर्म को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क उखड़ने के मामले में निर्माण फर्म को नोटिस जारी
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला पंचायत की ओर से बनाई जा रही निर्माणीन सड़क के हाथ से उखड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद विभागीय अफसर गंभीर हुए। एएमए हरमीत सिंह ने निर्माण फर्म को नोटिस जारी कर सड़क को सुधारने के साथ रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कलीनगर क्षेत्र के जमुनिया खास गांव में बाजार से ओढ़ाझार मंदिर की ओर जाने वाले निर्माणाधीन सड़क के कुछ भाग के हाथ से उखड़ने की बात सामने आई थी। 1750 मीटर लंबी इस सड़क का जिला पंचायत की ओर से सात लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों ने संज्ञान लिया और सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम कलीनगर देवेंद्र सिंह ने जिला पंचायत के अफसरों को जरूरी कदम उठाने के लिए कहा था। इसके बाद एएमए ने नोटिस जारी किया। एएमए हरमीक सिंह ने बताया कि श्याम कंट्रक्शन फर्म को सड़क को सही कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद