{"_id":"be47a27d02de176640569b8c421563ec","slug":"note-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातों में पहुंची पेेंशन, शुभारंभ 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातों में पहुंची पेेंशन, शुभारंभ 26 को
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले में 47690 लोगों को लाभ दिया जाना है। इसके लिए लाभार्थियों का चयन कर सूची को ऑनलाइन किया जा रहा है। जिसमें लाभार्थी के डाटा के साथ बैंक खाता नंबर आदि की सूची शासन को दी जा रही है। शासन में जांच होने के बाद सही पाए गए बैंक खातों में धनराशि भेजना भी शुरू कर दी। विभागीय सूत्रों की मानें तो जिले में करीब 32 सौ लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंच चुकी है। इसके अलावा करीब 37 हजार लाभार्थियों की सूची को बैंक खाता नंबर आदि डालकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रशासन 26 दिसंबर को मुख्य सचिव आलोक रंजन के आगमन पर जिले में इसका शुभारंभ कराने की योजना बना रहा है। इसमें करीब एक हजार लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन की पासबुकें वितरित की जाएंगी। बताया जा रहा है पासबुक वितरण के साथ ही सभी के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि जब धनराशि खाते में आना शुरू हो गई है तो फिर योजना का शुभारंभ और इसकी पासबुक के वितरण का औचित्य क्या है। इस बावत जानकारी करने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों की जो सूची शासन को भेजी गई थी। उसमें टेस्टिंग के चलते कुछ लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंची है। शेष खातों का काम अभी चल रहा है। 26 दिसंबर तक सभी लाभार्थियों के खाते आदि दुरुस्त कर सूची ऑनलाइन कर दी जाएगी।
विज्ञापन