फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not of any one caste or class, there are great men of the whole society

Pilibhit News: किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, सर्वसमाज के होते हैं महापुरुष

Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 17 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Not of any one caste or class, there are great men of the whole society
शहर के ​एक बारात घर में आयोजित समारोह में मौजूद मुख्य अति​थि केंद्रीय राज्य मंत्री वीएल वर्मा व
पीलीभीत। लोधी युवा महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की वीरगाथा का गुणगान किया। कहा, महापुुरुष किसी एक वर्ग, समाज या जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

शहर के शिवशक्ति बरात घर में आयोजित महारानी अवंतीबाई लोधी जन्म जयंती समारोह में बीएल वर्मा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति की महानायिका की वीरगाथा से सभी परिचित हैं। वीरांगना अवंतीबाई का नाम बड़े आदर और सम्मान से लिया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामशरण वर्मा, पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत, बरखेड़ा विधायक प्रवक्ता नंद, बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, शाहजहांपुर की मेयर अर्चना वर्मा, रामस्वरूप वर्मा, गुरुभाग सिंह, सभ्यता वर्मा आदि मौजूद रहीं। इससे पहले पूर्व विधायक किशनलाल राजपूत ने केंद्रीय मंत्री को फूलमाला पहना कर सम्मानित किया। महासभा की ओर से उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed