{"_id":"64bad6e7f3d1a48cc5064f46","slug":"not-enough-space-at-roadways-bus-stand-buses-standing-on-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1456-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोडवेज बस अड्डे पर नहीं पर्याप्त जगह, सड़क पर खड़ी हो रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोडवेज बस अड्डे पर नहीं पर्याप्त जगह, सड़क पर खड़ी हो रहीं बसें
Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के रोडवेज के बाहर संडक पर खडी रोडवेज बसे । संवाद
पीलीभीत। परिवहन निगम के आला अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़क के दोनों ओर रोडवेज की बसें खड़ी हो जाती हैं। इससे दिन में चार से पांच बार जाम लगना आम बात हो गई है। इसके बावजूद परिवहन निगम के अधिकारी भस अड्डे के लिए जगह तलाशने में ढिलाई बरत रहे हैं।
शहर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पर्याप्त जगह न होने के कारण तमाम समस्याएं हैं। बस स्टैंड पर आने वाली बसों को जगह न मिलने पर सड़क के दोनों ओर खड़ा कर दिया जाता है। जब भी कोई दूसरी बस सड़क से गुजरती है, तो लंबा जाम लग जाता है। रोजाना चार-पांच बार जाम लगना आम बात है। इसके अलावा इसी मार्ग पर श्मशान भूमि भी है। जब भी कोई शव यात्रा इधर से गुजरती है, तो उसमें शामिल लोगों को भी जाम से जूझना पड़ता है।
इसके बावजूद परिवहन निगम के अधिकारी रोडवेज बस स्टैंड के लिए जगह तलाश करने में ढिलाई बरत रहे हैं। हाल ही में शासन के आदेश पर एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार ने ट्रांसपोर्टनगर बस स्टैंड के लिए जगह देखी थी, लेकिन इसका अब तक चयन नहीं किया जा सका है। इस बाबत एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि पकड़िया नौगवां में जगह चिह्नित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा।