फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not being able to handle the new session of Basic Education

नए सत्र में भी नहीं संभल पा रही बेसिक शिक्षा

Fri, 01 Jul 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित स्कूलों में दो अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो रहा है, लेकिन इस फेरबदल का प्रभाव सिर्फ कागजों तक सीमित दिख रहा है। बच्चों को न तो नि:शुल्क पुस्तकें ही मिल सकी हैं और न ही अभी तक उन्हें यूनिफार्म दी गई है। किताबें और यूनिफार्म कब तक मिलेगी, इसका भी विभाग के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन

  
किताबें हीं नहीं हैं तो पढ़ेंगे क्या
जिले में करीब 1800 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इस बार भी बच्चों को बिना किताबों के ही स्कूल जाना पड़ेगा। हालांकि पिछला सत्र खत्म होने के दौरान यह कहा गया था कि जुलाई में स्कूल खुलने पर नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। स्कूल खुलने वाले हैं, लेकिन अभी तक विभाग को ही किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को एक बार फिर बिना किताबों के ही पढ़ाई करनी होगी। हालांकि महकमा पुरानी किताबों से ही पढ़ाई शुरू कराने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


तीन माह बाद भी नहीं मिली ड्रेस
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को फटी-पुरानी यूनिफार्म में ही स्कूल जाना पड़ेगा। हालांकि यूनिफार्म वितरण को लेकर कार्यक्रम घोषित हो चुका है, लेकिन बजट का अभी नामोनिशान नहीं है। ऐसे में यदि बजट आ भी जाता है तो सितंबर तक यूनिफार्म का कार्य पूरा हो सकेगा। हालांकि महकमे ने मार्च में ही शासन को डिमांड भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन: 
नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण को लेकर शासनादेश प्राप्त हो चुका है। बजट मिलते ही यूनिफार्म वितरित करा दी जाएगी। नि:शुल्क पुस्तकें भी अभी उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। बच्चों को पुरानी पुस्तकें मुहैया कराई गई हैं।
-उमेश गौतम, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed