फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not available after three years

तीन साल में बाद भी नहीं मिली सुविधाएं

Mon, 30 Oct 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो माधोटांडा/पीलीभीत। Updated Mon, 30 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Not available after three years
जगल - फोटो : अमर उजाला
जंगल किनारे बसे लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे
विज्ञापन

मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने को भी ठोस उपाय नहीं

जिले के जंगलों को टाइगर रिजर्व घोषित हुए तीन वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक जंगल किनारे बसे लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली है। जलौनी लकड़ी हो या छप्पर बनाने को घास, छोटी-छोटी जरूरत भी पूरी नहीं हो रही हैं। वहीं दूसरी सबसे बड़ी समस्या सुरक्षा को लेकर है। खुद मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी तार फेसिंग का काम शुरू तक नहीं हो पाया है। किसानों को खुद तार फेसिंग करानी पड़ रही है।
टाइगर रिजर्व बनने के बाद विभाग से इसके 10 किमी क्षेत्र में आने वाले 275 गांव चिह्नित किए गए थे। इन गांव में गैर वानिकी कार्यों पर रोक लगा दी गई साथ ही ग्रामीणों की जंगल पर निर्भरता कम करने को ठोस उपाय करने का दावा किया गया था। ग्रामीणों को गैस कनेक्शन के अलावा आवास, शौचालय सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के अलावा उन्हें आजीविका से जोड़ने की भी योजना थी लेकिन सब कोरी घोषणाएं ही साबित हुई। 
विज्ञापन

0000
मुख्यमंत्री से सिफारिश, केंद्र से धेला नहीं
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री जिले की सांसद होने के साथ पर्यावरण प्रेमी भी है। माना जाता है कि टाइगर रिजर्व बनने में उनकी भी अहम भूमिका है। लेकिन हैरानी की बात है कि वह जंगल से सटे गांव को सुख सुविधाएं दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध कर रही है जबकि टाइगर रिजर्व को एनटीसीए से कुल मांग का आधा बजट भी नहीं दिला सकी जबकि प्रधानमंत्री खुद एनटीसीए के अध्यक्ष होते हैं। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने 14 करोड़ का प्रस्ताव एनटीसीए को भेजा जिसमें मात्र सात करोड़ ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
ओडीएफ भी नहीं हुए गांव
जंगल से सटे क्षेत्र में कुल 275 गांव चिह्नित हैं, जिसमें 99 ग्राम पंचायतें हैं। लगभग पांच माह पूर्व इन सभी को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) बनाने की कवायद शुरू हुई थी लेकिन अब तक मात्र 11 गांव ही ओडीएफ हो सके हैं जबकि चार में प्रक्रिया चल रही है। इस गति से तीन साल में भी जंगल से सटे गांव ओडीएफ नही हो पाएंगे।
0000
गैस कनेक्शन दे दिया गैस कहां से लाए
जंगल किनारे बसे ग्रामीणों को जलौनी लकड़ी के प्रयोग से बचाने के लिए लगभग 25 प्रतिशत परिवारों को उज्जवला योजना एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं लेकिन आर्थिक तंगी और गैस एजेंसी दूर होने के चलते गैस सिलेंडर लेने में दिक्कत आ रही है। जब तक उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ नहीं होती तब तक गैस कनेक्शन अनुपयोगी है।
000000
तार फेसिंग की शुरूआत तक नहीं
जंगल किनारे क्षेत्रों मेे बाघ की घटनाएं बढ़ने पर तार फेसिंग की घोषणा की गई थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने सांसद निधि से 15 लाख एवं दो विधायकों ने 5-5 लाख रुपये जारी किए हैं। इसके लिए एनटीसीए से मांगे गए 3.80 करोड़ के बदले 1.50 करोड़ रुपये जारी हुए हैं लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है।
00000
जंगल किनारे पहले मिले गन्ना पर्ची
जंगल से सटे इलाकों के गन्ना किसानों को पहले गन्ना पर्ची जारी कर उठवाने की इजाजत दी जाए जिससे बाघ और जंगली सूअर गन्ने के खेतों का सहारा लेकर मानव पर हमले ना कर सके।

शिव कुमार, ग्राम मल्लपुर
00000
करंट न होने से अनुपयोगी है तार फेसिंग
हल्दीडेंगा क्षेत्र में जो तार फेंसिंग कराई गई हैं उसमें  करंट ना होने या मामूली होने के कारण शाम होते ही वन्यजीव कृषि फसलों की ओर टूट पड़ते है।
हसमतुल्ला खां, प्रधान डगा
0000
लकड़ी उपलब्ध कराने को खुले टाल
जंगलों में आवाजाही बंद होने से सस्ती दरों पर ईंधन जलाने की दुकानें खुलवाई जाएं जिससे गरीब अपना घर का चौका चूल्हा जलाने में जंगल जाने से बच सकें।
अजय कुमार, प्रधान ग्राम कल्लिया
00000000000
टाइगर रिजर्व के लिए एनटीसीए से धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इससे सटे गांव में जो भी योजनाएं चल रही हैं वह प्रदेश के माध्यम से ही चल रही हैं। इनमें तेजी लाकर प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मेनका गांधी, केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed