{"_id":"65f87f21671c86fe1704cf26","slug":"nominations-from-tomorrow-waiting-for-bjp-sp-candidates-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-113605-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नामांकन कल से, भाजपा-सपा के प्रत्याशियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नामांकन कल से, भाजपा-सपा के प्रत्याशियों का इंतजार
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट गेट के पास की गई बेरीकेंटिग । संवाद
पीलीभीत। जिले में पहले चरण यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू होगी। बावजूद इसके भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किए हैं। सोमवार को पूरे कलक्ट्रेट परिसर के चारों ओर सुरक्षा घेरा तैयार कर दिया गया। मुख्य गेट से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक दोनों ओर बल्ली और लोहे की चादरें लगाकर सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। सिर्फ मुख्य रास्ता खुला छोड़ा गया है।
लोकसभा चुनाव के लिए 20 से 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने में अब सिर्फ एक ही दिन बाकी है। इसके लिए लेकर टनकपुर हाईवे से कलक्ट्रेट की ओर आने वाले रास्ते को बल्लियां लगाकर सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। विकास भवन गेट के सामने एल आकार में बल्लियां लगाई गईं हैं। यहां से उम्मीदवार और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अंदर दोनों ओर बल्लियों के साथ लोहे की चादरें भी लगाई गईं हैं, ताकि अधिवक्ताओं के चैंबर और अन्य किसी स्थान से कोई व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके।
पुलिस लाइन जाने वाले रास्ते पर भी इसी तरह की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजाम का जायजा लिया। कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों ने मंडी पहुंचकर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एडीएम न्यायिक बने कानून-व्यवस्था के नोडल
नामांकन के दौरान वाहनों और लोगों की अनावश्यक आवाजाही रोकने के लिए एडीएम न्यायिक अजीत परेश को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सहायक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी ड्यूटी नामांकन कक्ष से विकास भवन गेट तक रहेगी। बीसलपुर एसडीएम न्यायिक ऋषिकांत राजवंशी विकास भवन गेट से टनकपुर तिराहे तक और एसडीएम कलीनगर आशुतोष गुप्ता टनकपुर मार्ग से से नकटादाना तक की व्यवस्था संभालेंगे। इनके साथ पुलिस भी मौजूद रहेगी।
खातों में जाएगा मतदान कार्मिकों का पारिश्रमिक
निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों का पारिश्रमिक उनके बैंक खातों में भेजने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव में लगे कर्मियों के बैंक खातों का पूरा विवरण अपलोड किया जा रहा है। कार्मिक अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव में लगे सभी कर्मियों का डाटा अपलोड हो चुका है। करीब 15 हजार कर्मी चुनाव में लगाए गए हैं।
सक्रिय हुआ कंट्रोल रूम, ड्यूटी लगी
निर्वाचन संबंधी शिकायतों और सुझाव के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। इसकी नोडल प्राेबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता को बनाया गया है। यहां के लिए टेलीफोन नंबर 05882-299448 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। चुनाव संबंधी किसी भी समस्या को लेकर कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है। यहां एक शिफ्ट में चार लोग तैनात रहेंगे।
नामांकन के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं हैं। अलग-अलग ड्यूटी लगा दी गईं हैं। कंट्रोल रूम भी काम करने लगा है। नामांकन कक्ष में एक उम्मीदवार के साथ चार लोग ही प्रवेश कर सकेंगे। -ऋतु पूनिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी