फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   noise of leopard cub falling into the well turned out to be a cat in Pilibhit

Pilibhit: कुएं में तेंदुए का शावक गिरने का मचा शोर, वन विभाग की टीम ने झांककर देखा तो था ये जानवर

Sun, 19 May 2024 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2024 05:52 PM IST
सार

पीलीभीत के गांव पट्टी सियावाड़ी के पास पुराने कुएं से रविवार सुबह अजीब आवाज आ रही थी। जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो तेंदुए का शावक होने का शोर मच गया। बाद में पता चला कि कुएं में बिल्ली गिरी है। 

विज्ञापन
noise of leopard cub falling into the well turned out to be a cat in Pilibhit
कुएं में जंगली बिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में रविवार सुबह कुछ लोगों ने कुएं में एक वन्यजीव को पड़ा देखा। उसे देखकर लोग तेंदुए का शावक होने का शोर करने लगे। जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुएं में झांक कर देखा तो वह जंगली बिल्ली थी। वन कर्मियों ने उसे जाल में फंसाकर बाहर निकाला।

विज्ञापन


जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम पट्टी सियावाड़ी में गांव के पीछे पटा हुआ पुराना कुआं है। रविवार की सुबह ग्रामीण अपने खेतों की तरफ गए तो उनको कुएं की तरफ से आवाज आती सुनाई दी। कुएं में झांककर देखा तो उसमें तेंदुए जैसा एक जानवर बाहर आने का प्रयास कर रहा था। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग और डायल 112 पुलिस को दी। दोनों ही टीम मौके पर पहुंच गई। रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने जब कुएं में देखा तो उन्होंने तेंदुआ न होने की बात कही। कहा कि इसमें फिश इन कैट (बिल्ली) है। टीम ने कुएं में छोटा जाल डालकर बिल्ली को बाहर निकाला। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed