फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nodug name withheld Not stored in RS

नोड्यूज के नाम पर वसूले रुपये खजाने में जमा नहीं

Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 03 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nodug name withheld  Not stored in RS
बीते दिनों हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नोड्यूज के नाम पर वसूले गए लाखों रुपये सरकारी खजाने में जमा न होने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के ओएसडी आनंद चौधरी ने डीएम को भेजे पत्र में बरखेड़ा ब्लाक में वसूली गई नोड्यूज की धनराशि सरकारी खजाने में जमा करने और दोषियों पर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के ओएसडी आनंद चौधरी की ओर से डीएम को भेजे पत्र में कहा गया है कि पीलीभीत जिले के बरखेड़ा ब्लाक के बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है कि नामांकन के दौरान क्षेत्र पंचायत बरखेड़ा की ओर से नोड्यूज जारी किए गए थे। जिला पंचायत सहित सभी पदों के उम्मीदवारों से नोड्यूज के नाम 100 रुपये से लेकर 200 रुपये प्रति उम्मीदवार प्रति नोड्यूज वसूले गए। यह धनराशि लाखों रुपये होती है। बीडीओ बरखेड़ा ने यह धनराशि सरकारी खजाने में जमा नहीं कराई है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री के निर्देशानुसार मामले की जांच कराकर बीडीओ बरखेड़ा के खिलाफ कार्रवाई कर नोड्यूजी की जमा धनराशि सरकारी खजाने में जमा करने के निर्देश दिए हैं। वहीं आशंका व्यक्त की जा रहा है बरखेड़ा के साथ अन्य ब्लाकों में भी नोड्यूज के नाम पर गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed