फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   NOC could not be obtained for Khandsari industry even after six months

Pilibhit News: खांडसारी उद्योग के लिए छह महीने बाद भी नहीं मिल सकी एनओसी

Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
NOC could not be obtained for Khandsari industry even after six months
बैठक लेते डीएम । संवाद
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु एवं वाणिज्य बन्धु की समिति की समीक्षा बैठक गांधी सभागार में हुई। बैठक के दौरान शिशिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों में अप्रैन्टिस रखे जाने के लिए आईटीआई प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 277 अप्रैन्टिस शिशिक्षुओं को औद्योगिक इकाइयों में रखा जा चुका है, शेष लक्ष्य शीघ्र ही इस माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा। निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा के दौरान के उद्यान विभाग 04, श्रम प्रवर्तन 04, प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड 06, भू-जल विभाग 01, खाद्य सुरक्षा 37, कृषि 04, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग 01, राजस्व 01, विद्युत 03 व वाणिज्य कर विभाग 01 विभागीय स्तर आवेदन लम्बित पाए गए। जिलाधिकारी ने लम्बित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में बालाजी शुगर का विषय उठाया गया। बालाजी शुगर द्वारा इन्वेस्टर समिट में अपना प्रस्ताव समिट किया गया। बालाजी शुगर द्वारा जनपद में एक खाडसारी यूनिट लगाई जानी है, प्रदूषण विभाग द्वारा लगभग 06 माह से एनओसी नहीं दी गई। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई। प्रदूषण विभाग को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी ऋण से सम्बन्धित पत्रावली निरस्त की जाती है तो उसका निरस्त करने का कारण भी उल्लेख किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वाणिज्य बन्धु की समस्याओं को सुना।इस दौरान वाणिज्य बन्धुओं ने किराना बाजार के नुक्कड पर किए जा रहे अबैध कब्जा हटवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed