फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PM Modi election rally tomorrow in Pilibhit Traffic will be restricted on many routes

पीएम मोदी की चुनावी सभा: पीलीभीत में कल प्रवेश नहीं कर सकेंगे वाहन, कई मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन

Mon, 08 Apr 2024 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 08 Apr 2024 10:20 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा होगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शहर और अन्य प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi election rally tomorrow in Pilibhit Traffic will be restricted on many routes
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रमंड इंटर कॉलेज में चुनावी सभा को लेकर नौ अप्रैल को शहर और अन्य प्रमुख मार्गों की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। हेलीपैड से लेकर सभास्थल के आगे छतरी चौराहे तक सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शहर के कई अन्य मार्गों पर भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि यातायात संबंधी किसी भी समस्या के लिए यातायात प्रभारी राघवेंद्र सिंह चौहान से मोबाइल नंबर 9454404104 पर संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन


शहर के अंदर रहेगी वाहनों के आवागमन की यह व्यवस्था

  • शहर से न्यूरिया-टनकपुर जाने वाले छोटे वाहन ईदगाह तिराहे से एकता सरोवर, बरेली गेट से कोतवाली व खकरा चौकी से धनकुना के पास से जाएंगे। न्यूरिया व टनकपुर से आने वाले छोटे वाहन भी इसी रास्ते से निकलेंगे।
  • विज्ञापन
  • स्टेशन एवं छतरी चौराहा से आने वाले वाहनों को गन्ना तिराहा वैभव डायग्नोस्टिक सेंटर वाली गली से डायवर्ट कर माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से अलीगंज मार्ग क्राॅसिंग से संजय रॉयल पार्क होकर भेजा जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

इस मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन
  • न्यूरिया से पुरनपुर की ओर जाने वाले वाहन ग्राम बिथरा बाइपास से मैथी सद्दुल्लागंज नहर के किनारे वाले मार्ग से होकर कल्यानपुर-नौगवां चौराहा से रिछौला चौकी व माला से गजरौला होकर पूरनपुर जाएंगे।
  • लखीमपुर और पूरनपुर की ओर से न्यूरिया, खटीमा और टनकपुर जाने वाले वाहनों को गजरौला से माला-रिछौला चौकी से मैथी सहुल्लागंज से ग्राम बिथरा होकर टनकपुर हाईवे पर निकाला जाएगा।
  • खटीमा व मझोला से बरेली की तरफ जाने वाले वाहनों को मझोला चौकी से बिरहनी चौकी-सितारगंज से अमरिया से ललौरीखेड़ा होकर भेजा जाएगा।
  • बरेली से खटीमा जाने वाले वाहनों को ललौरीखेडा बाइपास से जहानाबाद व अमरिया से सितारगंज होकर भेजा जाएगा।
  • इसी तरह बरेली से पूरनपुर और पूरनपुर से बरेली जाने वाले वाहनों को बरखेड़ा से गजरौला के रास्ते भेजा जाएगा।

शहर में इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेगा आवागमन
  • आवास विकास से नकटादाना व विद्या मंदिर चौराहे की ओर।
  • बिजलीघर तिराहे से ठेका चौकी की ओर।
  • सुनगढ़ी चौराहे से गौहनिया चौराहा, गन्ना तिराहा से गौहनिया चौराहा और वाले मियां की मजार से नकटादाना चौराहा की ओर।
  • ठेका चौकी से नेहरू पार्क, बेनहर स्कूल से विद्या मंदिर चौराहा, पुष्प इंटरनेशल स्कूल के पास रेलवे लाइन से सिविल लाइन चौकी की ओर।
  • महाकलेश्वर मंदिर के सामने दियूनी केसरपुर गांव की ओर।

हेलीपैड पर पानी छिड़काव के दिए निर्देश
हेलीपैड गुणवत्ता को परखने के लिए वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर यहां उतारे गए। पहला हेलीकॉप्टर करीब एक बजे पीलीभीत पहुंचा। ट्रायल के दौरान जैसे ही हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर उतरा, तो पूरे मैदान में धूल का गुबार बन गया। इस पर एयरफोर्स और एसपीजी ने नाराजगी जताई। 

इसके बाद पूरे मैदान पर पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। जिससे धूल न उड़े। दूसरा हेलीकॉप्टर हिनडन (दिल्ली) और तीसरा त्रिशूल एयरपोर्ट बरेली से परीक्षण करने के लिए पहुंचा। जिनकी सफलता पूर्वक लैंडिंग हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed