फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No trace of the Dhaba owner who jumped into the Devha river

Pilibhit News: देवहा नदी में कूदे ढाबा स्वामी का नहीं लगा सुराग

Tue, 02 Sep 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
No trace of the Dhaba owner who jumped into the Devha river
पीलीभीत। देवहा नदी में शनिवार रात छलांग लगाने वाले ढाबा स्वामी का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है। सोमवार को एसएसबी की फ्लड यूनिट ने दो मोटरबोट से नदी में घंटों तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। तेज बहाव और पानी की अधिकता के कारण टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेरों वाली मठिया निवासी राजू राठौर (48) पुत्र रामरूप शनिवार रात रेलवे पुल से देवहा नदी में कूद गया था। प्रत्यक्षदर्शी एक युवक ने उसे छलांग लगाते देखा और शोर मचाते हुए नजदीकी रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन को सूचना दी। गेटमैन के जरिए जानकारी पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश करवाई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन




सोमवार को एसएसबी की फ्लड यूनिट को लगाया गया। टीम ने मोटरबोट से कई किलोमीटर तक नदी में तलाशी ली। वहीं, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम राजू और उसकी पत्नी ढाबे पर मौजूद थे। खाना खाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। इसी के बाद राजू घर से निकलकर सीधे नदी के पुल पर पहुंचा और छलांग लगा दी। अफसरों का कहना है कि तलाशी अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed