फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No repairs at damaged places, now Madhotanda road is sinking

Pilibhit News: क्षतिग्रस्त स्थानों पर मरम्मत नहीं, अब धंसने लगा माधोटांडा मार्ग

Tue, 30 Jul 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
No repairs at damaged places, now Madhotanda road is sinking
माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद
पीलीभीत। बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुए माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर 22 दिनों से यातायात प्रभावित है। तीन जगह पहले से क्षतिग्रस्त मार्ग अब जगह-जगह धंसने लगा है। इस वजह से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार हुई बारिश और बाढ़ का असर माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर पड़ा। तीन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से यातायात ठप हो गया। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से क्षेत्र के माधोटांडा, हरीपुर, सुंदरपुर, दोदपुर, डगा, सुखदासपुर, नवदिया, मैनाकोट, मल्लपुर, आसपुर, खासपुर, लक्ष्मीपुर, कलीनगर, मथना जप्ती, रानीगंज, बासखेड़ा समेत 30 गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

अब यह लोग मुख्यालय आने-जाने के लिए परेशान हैं। 30 किमी के बजाय उन्हें 60 किमी की दूरी अधिक तय करनी पड़ी। जलभराव खत्म होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। अस्थाई कार्य के रूप में दो स्थानों पर मिट्टी डलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यहां से वाहन निकलने लगे। एक जगह काम अब भी अधूरा है। इस वजह से लोग गांवों के अंदर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजर रहे हैं। इस बीच मार्ग धंसने ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। जमुनिया के पास कई स्थानों पर मार्ग किनारे से कट गया। नवदिया सुखदासपुर गांव के निकट भी पुलिया के पास मार्ग का हिस्सा धंस गया।
0000
एक माह पहले हुआ निर्माण भी धंसने लगा
नवीनीकरण के लिए नौ करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बाद एक माह पूर्व ही निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। माधोटांडा की ओर से करीब पांच किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका। चिंता की बात यह है कि नवीनीकरण वाले हिस्से में भी मार्ग धंसने लगा है। यहां हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
000
मार्ग धंसने से बढ़ गई परेशानी
फोटो: 18
माधोटांडा मार्ग पहले से ही तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त है। इसे अब तक सही नहीं किया गया है। अब मार्ग धंसने से परेशानी और बढ़ जाएगी। - धनीराम
000
फोटो 19
मार्ग क्षतिग्रस्त होने से करीब 22 दिन से लोग जोखिम भरा सफर तय कर रहे हैं। दो स्थानों पर मिट्टी डालने के बाद भी कुछ राहत नहीं मिल सकी है। सड़क को जल्द दुरुस्त कराने की जरूरत है। - राम चरन

000
वर्जन:
बाढ़ से क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद स्थाई कार्य कराया जाएगा। - राजेश चौधरी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

माधोटांडा मार्ग पर नवदिया गांव के निकट धंसा पुलिया का भाग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed