{"_id":"5b0428044f1c1be0408b739a","slug":"no-rail-neer-at-station-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन व ट्रेन से गायब हुआ रेल नीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन व ट्रेन से गायब हुआ रेल नीर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Wed, 23 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rail Neer bottles
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर की उपलब्धता का दावा इन दिनों पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर दूर-दूर तक नहीं दिख रहा0 है। रेलवे स्टेशन पर प्यास बुझाने के लिए यात्रियों को रेल नीर नहीं मिल पा रहा है। स्टॉल आदि से रेल नीर की बोतल गायब है और अन्य ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है।
रेल प्रशासन ने ट्रेनों तथा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल नीर (पानी की बोतल) का आदेश जारी किया है। शुरू में स्टेशन के स्टॉल तथा वेंडरों के हाथ में रेल नीर दिखाई दिया, लेकिन धीरे-धीरे रेल नीर स्टेशन से गायब हो गया। इन दिनों स्टेशन पर आलम यह है कि रेल नीर की पर्याप्त सप्लाई नहीं मिलने का हवाला देकर उसके स्थान पर अन्य ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है। जब यात्री वेंडर से रेल नीर के बारे में पूछता है तो एक उत्तर मिलता है कि रेल नीर नहीं आ रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो वेंडर रेल नीर के स्थान पर अन्य ब्रांड का पानी अधिक कमीशन के चक्कर में बेच रहे हैं। दरअसल वेंडर को रेल नीर की बोतल थोक में लगभग 11 रुपये में मिलती है और 15 रुपये में बिकती है। एक बोतल पर लगभग चार रुपये वेंडर को कमीशन मिलता है। जबकि अन्य लोकल ब्रांड का पानी बेचने पर वेंडर को पांच से छह रुपये तक बचता है।
रेल नीर की सप्लाई कम होने पर अन्य दो कंपनी किन्ले व एक्वाफिना का पानी बेचने के लिए वेंडर व कैंटीन संचालक अधिकृत हैं। उसी ब्रांड का पानी बिक रहा है। समय-समय पर इसकी जांच भी कराई जाती है। - धर्मेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक