फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   'No helmet-no petrol' did not work, two-wheeler riders took petrol without helmet

Pilibhit News: 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' का नहीं दिखा असर, बिना हेलमेट पेट्रोल ले गए दोपहिया सवार

Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
'No helmet-no petrol' did not work, two-wheeler riders took petrol without helmet
बीसलपुर के बिलसंडा रोड स्थित पंप के बाहर हेलमेट लेकर खड़ा कर्मचारी। संवाद
पीलीभीत। ‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ को लेकर सितंबर में अभियान चलाया जाना है। सोमवार को इस अभियान का पहला दिन था। जिले में कहीं भी अभियान का असर नहीं दिखा। दो पहिया वाहन चालक पहले की ही भांति बिना हेलमेट लगाए वाहनों में पेट्रोल भरवाते दिखे। बता दें कि इससे पूर्व भी यह अभियान चला था, तब पंप पर बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया था। आलम यह है कि अब जिले के अधिकांश पेट्रोल पंप से यह बैनर गायब हो चुके हैं। जहां लगे हैं वहां नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन




डीएम आवास के सामने ही दिखी अनदेखी
शहर के टनकपुर हाईवे पर डीएम का आवास है। इस आवास के ठीक सामने ही पेट्रोल पंप का संचालन हो रहा है। इस मार्ग पर दिन भर अफसरों की आवाजाही रहती है। इसके बाद भी इस पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी होती हुई मिली। यहां सेल्समैन के द्वारा बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार को पेट्रोल देते हुए दिखा।
विज्ञापन




पंप पर हेलमेट के लिए भी रखा गया कर्मचारी
बीसलपुर कस्बे के बिलसंडा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ''''नो हेलमेट-नो पेट्रोल'''' नियम का कुछ अलग तरह से ही पालन होता मिला। यहां पंप स्वामी की ओर से हेलमेट लेकर एक अलग कर्मचारी को लगाया गया था। बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों को सेल्समैन पेट्रोल देने से मना कर रहे थे। इसके बाद वहां हेलमेट के साथ खड़े कर्मचारी की ओर इशारा कर रहे थे। हेलमेट लगाने के बाद पेट्रोल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंप पर नहीं दिखा नियमों का पालन
बरखेड़ा में फैक्टरी के सामने पंप का संचालन हो रहा है। इस पंप पर नियमों के नाम पर सिर्फ मजाक देखने को मिला। सेल्समैन बेखौफ होकर पेट्रोल डालते हुए दिखाई दिया। वहीं पंप पर किसी भी तरह का जागरूकता संबंधी कोई स्लोगन व बैनर नहीं लगा था।



‘नो हेलमेट-नो पेट्रोल’ को लेकर सभी पंप मालिकों को सूचित कर दिया गया है। जिन पेट्रोल पंप पर इसका पालन नहीं कराया जा रहा है। वहां स्वयं चेकिंग की जाएगी। ताकी नियम का सख्ती से पालन कराया जा सके। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ

बीसलपुर के बिलसंडा रोड स्थित पंप के बाहर हेलमेट लेकर खड़ा कर्मचारी। संवाद

बीसलपुर के बिलसंडा रोड स्थित पंप के बाहर हेलमेट लेकर खड़ा कर्मचारी। संवाद

बीसलपुर के बिलसंडा रोड स्थित पंप के बाहर हेलमेट लेकर खड़ा कर्मचारी। संवाद

बीसलपुर के बिलसंडा रोड स्थित पंप के बाहर हेलमेट लेकर खड़ा कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed