फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No female doctor in CHC Bilsanda for one year

Pilibhit News: सीएचसी बिलसंडा में एक साल से नहीं महिला डॉक्टर

Wed, 19 Jul 2023 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
No female doctor in CHC Bilsanda for one year
बीसलपुर। विभागीय अनदेखी के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलसंडा में एक वर्ष से महिला डॉक्टर नही है। इससे महिला रोगियों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी बिलसंडा पर तैनात महिला डॉक्टर अंजू सिंह का एक वर्ष पूर्व रामपुर तबादला हो गया था। उनके स्थान पर अभी तक किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे महिला रोगियों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संपन्न परिवार की महिलाएं तो निजी अस्पतालों में महिला डॉक्टरों से इलाज करा लेती हैं। महिला डॉक्टर न होने से छेडख़ानी और दुष्कर्म पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से सीएचसी पर महिला डॉक्टर की नियुक्ति करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी इस मुद्दे पर खामोश हैं। मानक के अनुसार इस स्वास्थ्य केंद्र में दो महिला डॉक्टर होनी चाहिए, लेकिन एक की भी तैनाती नहीं हो पा रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि वह सीएमओ को इस बाबत पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed