फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No cash was disturbed by consumers jammed highway

नो कैश से परेशान उपभोक्ताओं ने किया हाईवे जाम

Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
No cash was disturbed by consumers jammed highway
नो कैश से परेशान उपभोक्ताओं ने किया हाईवे जाम - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
बैंक और एटीएम में नकदी उपलब्ध न होने से जनसामान्य की समस्या बढ़ती जा रही है। सुबह से लाइन में लगे लोगों को मायूस होना पड़ रहा है। मंगलवार को गजरौला में बैंक व एटीएम में नकदी न होने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

शनिवार व रविवार के अवकाश के बाद खुली बैंकों में दूसरे दिन भी नोटों की कमी है। चार दिन से नकदी न मिलने से परेशान लोगों अपनी जरूरतों की चीजें भी नहीं खरीद पा रहे हैं। मंगलवार को सुबह शहर की अधिकांश बैंकों के साथ एटीएम भी कैश लैस रहे। लोग इधर उधर से भटकते रहे। वहीं लोगों का कहना है कि बैंक अधिकारी अब नोट कमी का बहाना कर अपने बड़े ग्राहकों और एजेंटों के माध्यम से पहुंचने वालों भुगतान कर रहे हैं जिससे नकदी का कृत्रिम संकट बना हुआ है। शायद यही कारण है बैंक में कोई भी धनवान या प्रतिष्ठित व्यक्ति अब तक लाइन में लगा नहीं मिला जबकि सभी के काम चल रहे हैं और खातों का संचालन भी हो रहा है। बैंककर्मियों की मिलीभगत के चलते ही आम जनता को नकदी पाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नकदी न होने पर लगाया जाम
गजरौला। कस्बे में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार को नकदी उपलब्ध नहीं थी। मंगलवार सुबह बैंक खुलने से पहले ही लोग लाइन में लग गए। 10.15 बजे शाखा प्रबंधक पहुंचे तो लोगों को नकदी मिलने की उम्मीद जगी लेकिन प्रबंधक एए अंसारी ने आते ही नो कैश की तख्ती गेट पर लगा दी। इससे घंटों से लाइन में लगे लोग भड़क गए। बैंक आए लोगों का कहना है कि शनिवार और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को भी खाली लौटना पड़ा। अब मंगलवार को भी रूपये नहीं दिए जा रहे हैं। ऐसे में भला चार दिनों तक कैसे काम चलाया जा सकता है। नाराज लोगों ने बैंक के सामने ही पूरनपुर पीलीभीत असम हाइवे पर जाम लगा दिया और बैंक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमी पीएनबी में आठ दिन से कैश नहीं
जहानाबाद क्षेत्र के गांव एमी में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पिछले आठ दिन से कैश नहीं है। इसकी शिकायत गांव के ही महेद्र कुमार ने डीएम से की है। डीएम को भेजे पत्र में महेंद्र कुमार कहा है कि मंगलवार को बैंक के अंदर जाकर जानकारी की तो प्रबंधक ने उसके अभद्रता की और बाहर निकलवा दिया। महेंद्र कुमार ने बैंकों में नकदी दिलवाने की व्यवस्था कराएं
कैश की कर्मी से नहीं खुली ब्रांच
दियोरिया। मधवापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सोमवार को हंगामे के बाद मंगलवार को भी बैंक नहीं खुली। प्रभारी मैनेजर महेश कुमार ने बताया कि कैश न होने के कारण ब्रांच नहीं खोली गई। लोग पैसा न मिलने से परेशान है। उग्र लोग के दोबारा हंगामा के डर से नहीं ब्राच खोली गई। 
कैश न मिलने पर हंगामा, लगाया जाम
पूरनपुर। बैंक शाखाओं और डाकघरों से दूसरे दिन भी कैश न होने पर ग्राहकों को बैरंग होना पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक घुंघचाई में कैश न मिलने पर ग्राहकों ने हंगामा किया। घुंघचाई में बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने कर्मचारियेां ने धक्का मुक्की कर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। चौकी इंचार्ज ने बमुश्किल लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक, जिला सहकारी बैंक शाहगढ़, पूरनपुर में कैश न होने की जानकारी देकर ग्राहकों को लौटा दिया गया।

घुंघचाई। बैंक शाखा में भुगतान लेने को मंगलवार को भी ग्राहकों की खासी भीड़ लगी, लेकिन भुगतान नहीं मिला। कुछ ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की की। इस बीच प्रबंधक मौके से खिसक लिए। आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक के सामने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कर्मचारी चहेतों को बैंक समय के बाद बुलाकर भुगतान कर रहे है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लोगों को समझाकर कराया। प्रदर्शन करने वालों में पंकज, धनीराम, कमलेश, रामकुमार, पाल सिंह, जमुना प्रसाद, सुशीला देवी, हरगोविंद सिंह, अरविंद, नन्हीं देवी, रामबेटी, महेंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed