फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nitin won the 50 meter race

Pilibhit News: 50 मीटर दौड़ में नितिन ने बाजी मारी

Wed, 25 Sep 2024 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nitin won the 50 meter race
जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।स्रोत:​शिक्षा विभाग
पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक की दो न्याय पंचायतों में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई । प्रतियोगिताएं टाह पौटा के जूनियर स्कूल के मैदान पर हुई। प्राथमिक विद्यालय के बालक वर्ग में 50 मीटर की दौड़ में नितिन ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर में नितिन प्रथम, दीपेश द्वितीय, 100 मीटर में नितिन प्रथम, अमित द्वितीय स्थान पर रहे । बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सोनाक्षी प्रथम, सनम द्वितीय स्थान पर रहीं। संकुल टाह पौटा के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, वरुण कुमार द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में राज प्रथम, विवेक द्वितीय पर स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रामिसा प्रथम, दीपमाला द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय, बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, कंचन द्वितीय स्थान पर रहीं । प्राथमिक स्तर बालक वर्ग की लंबी कूद में जितेंद्र प्रथम, शशिकांत द्वितीय स्थान पर रहे। खोखो प्रतियोगिता में विवेक एंड पार्टी प्रथम, कबड्डी में कृष्णा एंड पार्टी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग की लंबी कूद में आशा प्रथम, रमसा द्वितीय, प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में रमसा एंड पार्टी प्रथम, कबड्डी में मीनाक्षी एंड पार्टी प्रथम, जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में विकास प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, ऊंची कूद में शिवम प्रथम स्थान पर रहे। जूनियर की खो-खो प्रतियोगिता में शिवम एंड पार्टी प्रथम, कबड्डी में विकास एंड पार्टी प्रथम स्थान पर रहे।

विजेता बच्चों को समग्र शिक्षा के सहायक लेखाधिकारी पृथ्वी राज सिंह, जिला समन्वयक एमडीएम सौरभ कुमार ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया । सहायक वित्त लेखा अधिकारी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है। यही नहीं बच्चे खेलकूद के साथ पढ़ाई-लिखाई पर भी बेहतर ध्यान दें। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक सवा अजहर, आदित्य गंगवार, नमिता गंगवार, भारत सिंह, अंजू कनौजिया आदि मौजूद रहे।

जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।स्रोत:शिक्षा विभाग

जूनियर हाईस्कूल टाह पौटा में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।स्रोत:शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed